अवैध नशीली दवाइयों के विरुद्ध सूरजपुर पुलिस की कार्यवाही, मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार। - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

रविवार, 1 अगस्त 2021

अवैध नशीली दवाइयों के विरुद्ध सूरजपुर पुलिस की कार्यवाही, मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार।



शैलेंद्र कुमार द्विवेदी

सूरजपुर:- रविवार को *पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता* को विश्वस्त सूत्र से जानकारी मिली कि जिला कोरिया की ओर से स्वीफ्ट कार में कुछ लोग नशीली दवाई लेकर सूरजपुर की ओर आ रहे है। पुलिस अधीक्षक ने नशे के कारोबार से जुड़े लोगों की धरपकड़ के लिए तत्काल पुलिस की ज्वाईंट टीम को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के मार्गदर्शन में पुलिस की ज्वाईन्ट टीम के द्वारा कमलपुर चौक धनेशपुर मोड़ के पास घेराबंदी कर एक स्वीफ्ट डिजायर कार को रोकवाया जिसमें जिला कोरिया के सब्बीर अहमद, अयाज खान व तारीक अहमद मिले जिनके कब्जे से 50 नग रिलेक्स कॉफ कफ सिरप एवं स्पास्मो टेबलेट 696 नग जप्त किया गया जिसकी बाजारू कीमत 50 हजार रूपये है। पुलिस ने नशीली दवाई एवं परिवहन में प्रयुक्त स्वीफ्ट डिजायर कार सीजी 29 ए 0251 जप्त करते हुए तीनों के विरूद्व धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सूरजपुर धर्मानंद शुक्ला, चौकी प्रभारी लटोरी सुनील सिंह, एएसआई के.के.यादव, प्रधान आरक्षक आनंद सिंह, बिसुनदेव पैंकरा, अदीप प्रताप सिंह, आरक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह, विकास पटेल, जितेन्द्र पटेल, अजय प्रताप राव, उदय सिंह व रामकुमार नायक सक्रिय रहे। 

*पुलिस अधीक्षक* ने बताया कि जिले में अवैध कारोबार करने वालों के विरूद्व कार्यवाही जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि अवैध कार्यो की सूचना हम तक पहुंचाए निश्चित तौर पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

"
"