जशपुर पत्थलगांव - हिंदुत्व की अलख जगाने वाले महानायक, हिन्दू हृदय सम्राट, एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वर्गीय श्री कुमार दिलीप सिंह जूदेव जी की 8वीं पूण्य तिथि पर भाजपा मण्डल ग्रामीण एवम भारतीय जनता युवा मोर्चा पत्थलगांव शहर मण्डल के युवा कार्यकर्ताओं ने मिलकर बीटीआई चौक के समीप दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।।
इस दौरान उनकी आत्मा की शांति के लिए कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट का मौन धारण किया।
इसके पश्चात युवाओं ने जय जूदेव के नारों के साथ जब तक सूरज चांद रहेगा जूदेव जी का नाम रहेगा कहकर उन्हें याद किया और कहा कि
उन्होंने एक ऐसी अमर क्रांति छेड़ी जिससे उस देव पुरुष ने देव से जूदेव बनने का सफर तय कर अनेकों लोगो के मन में अपनी छाप छोड़ी।
इस दौरान पत्थलगांव के ग्रामीण मण्डल महामंत्री जय प्रताप सिंह राजपूत और पत्थलगांव शहर भारतीय जनता युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष जयपाल सिंह राजपूत ,
युवा मोर्चा अध्यक्ष ग्रामीण चेतन श्रीवास ,
शहर मण्डल महामंत्री सौरभ शर्मा , ग्रामीण उपाध्यक्ष यशपाल बंजारा, हिमांशु शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष खेमानिधि यादव , पूर्व मण्डल महामंत्री भाजपा ग्रामीण प्रकाश चौहान , शहर मण्डल उपाध्यक्ष जय यादव, दीपक साहू, बाल कुमार , भाजयुमो मंत्री सुरेन्द्र मरावी, उपाध्यक्ष अम्बर चौहान, विवेक तिर्की, मुकेश सिंह, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मुन्ना श्रीवास समेत अनेक सदस्य उपस्थित रहे।।


