जांजगीर चाम्पा--ग्राम सिवनी में विगत सप्ताह ग्रामवासियों ने वसुंधरा समभाव मित्र मंडल के तत्वाधान में आयोजित स्मृति वृक्ष अभियान 2021 के तहत बढ़ चढ़ कर भाग लिया। - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

रविवार, 8 अगस्त 2021

जांजगीर चाम्पा--ग्राम सिवनी में विगत सप्ताह ग्रामवासियों ने वसुंधरा समभाव मित्र मंडल के तत्वाधान में आयोजित स्मृति वृक्ष अभियान 2021 के तहत बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

 


वृक्षारोपण कर बच्चो की तरह देखभाल कर रहे लोग

जांजगीर चाम्पा--ग्राम सिवनी में विगत सप्ताह ग्रामवासियों ने वसुंधरा समभाव मित्र मंडल के तत्वाधान में आयोजित स्मृति वृक्ष अभियान 2021 के तहत बढ़ चढ़ कर भाग लिया। लोगो ने अपने प्रियजन और पूर्वजो के नाम पर अशोक के 165 पौधों का रोपण किया। स्वयं रोपित करके उन्हें ट्रीगार्ड से सुरक्षित भी किया गया। पर्यावरण को सुरक्षित रखने की दिशा में आयोजित इस अभियान में अपने अपने व्यवसायों में व्यस्त होने के बाद भी लोगो ने भाग लिया। न केवल पौधों का रोपण किया बल्कि उनका पोषण, सरंक्षण अपने छोटे बच्चों की तरह कर रहे है।


गाँव के मोबाइल व्यवसायी राजू राठौर, कपड़ा व्यवसायी अनिकेत पांडेय, डेली नीड्स संचालक नरेश नामदेव, देव नामदेव, संतोष बरेठ, पिंटू देवांगन, रिंकू केडिया, प्रदीप देवांगन, रमेश देवांगन, सोमेश राज, शिबू, पवित्रपाल नामदेव, गुणेश्वर यादव, मनीष लक्षवानी, शेखर ठाकुर,  पीताम्बर बरेठ, पवन लंबू जैसे व्यापार कर्म में व्यस्त युवाओं के द्वारा भी पर्यावरण के प्रति सजगता और कर्तव्यबोध एक उदाहरण है। सार्वजनिक जीवन मे सक्रिय आशीष राठौर और चिकित्सा सेवा से जुड़े डॉ संतोष यादव जैसे लोग समय मिलते ही अपने द्वारा रोपित पौधों की देखभाल करने वृक्षारोपण स्थल पर पहुच जाते है और उन्हें खाद पानी देकर पर्यावरण के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वाह करते है। वही भागवत साहू, हितेंद्र नामदेव, दिनेश जैसे कुछ ऐसे लोग भी है जिन्होंने सुबह शाम अशोक पथ पर रोपे गए इन पौधों की देखरेख को अपने जीवन चर्या का हिस्सा बना लिया है। वसुंधरा समभाव मित्र मंडल के कार्यकर्ता राघवेन्द्र नामदेव और उदय देवांगन लोगो की अपने पौधों के प्रति वात्सल्य भाव और पौधों के प्रति उनकी चिंता से काफी उत्साहित है। उनका कहना है कि पर्यावरण को समर्पित यह स्मृति वृक्ष अभियान 2021 लोगो की सहभागिता से ही सफल हुवा है।

"
"