थाना प्रभारी रामानुजनगर पहुंचे मोहल्ला क्लास, छात्रों को बेहतर शिक्षा के दिए सुझाव..नये शिक्षा सत्र के लिए छात्रों को दी शुभकामनाएं। - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

शनिवार, 31 जुलाई 2021

थाना प्रभारी रामानुजनगर पहुंचे मोहल्ला क्लास, छात्रों को बेहतर शिक्षा के दिए सुझाव..नये शिक्षा सत्र के लिए छात्रों को दी शुभकामनाएं।



शैलेंद्र कुमार द्विवेदी

सूरजपुर। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के मार्गदर्शन में शुक्रवार को थाना प्रभारी रामानुजनगर विपिन लकड़ा स्थानीय शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में चल रहे मोहल्ला क्लास में पहुंचे और छात्रों को कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए नियमित मास्क पहनने, दो गज की दूरी एवं सेनेटाईजर के उपयोग करने की समझाईश दी। थाना प्रभारी ने छात्रों को अच्छे से पढ़ाई करने को लेकर प्रोत्साहित कर मोहल्ला क्लास में उपस्थित सभी छात्रों को पेन वितरण कर नये शिक्षा सत्र की शुभकामनाएं दी। थाना प्रभारी ने शिक्षकों की मौजूदगी में छात्रों में ज्ञान की समझ को और विकसित करने, प्रभावी छात्र-शिक्षक संवाद एवं पढ़ाई के साथ नई चीजों को सीखने को लेकर छात्रों से संवाद कर उन्हें कई उपयोगी जानकारी दी। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य पी.सी.सोनी सहित अन्य शिक्षणगण मौजूद रहे।



"
"