जशपुर जिले देशभर में इस कोरोना महामारी के दौरान मरीजों को नया जीवन प्रदान करने व अनेक प्रकार की बीमारियों से छुटकारा दिलाने हेतु देश के सभी डॉक्टरो की अहम भूमिका रही है।
महामारी के समय पत्थलगांव सिविल अस्पताल के समस्त डॉक्टरों ने मरीजो के प्राण बचाने के लिए बहुत ही प्रयास किये है अपने जीवन दांव पर लगाकर covid महामारी जैसी इस विपत्ति की घड़ी के दौरान सभी डॉक्टर तथा स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा दिन-रात कोविड मरीजों की देखभाल में अपना दायित्व निभाया गया है आगे भी निरन्तर बीमारियों के निपटारे के लिए कार्य जारी रहेंगे।
जिससे किसी भी नागरिक को असुविधा से वंचित ना होना पड़े
जिससे सभी डॉक्टरों का गांव के नागरिकों व दुरदराज के लोगो द्वारा समय समय पर सादे कार्यक्रम कर आभार भी व्यक्त किया जाता है
भारत सरकार द्वारा " राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस" के रूप में सर्वप्रथम 1991 से देशभर में मनाया जाता है
प्रत्येक वर्ष जुलाई महीने की पहली तारीख को देशभर में यह दिन "राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस" मनाए जाने की वजह है
इस मौके पर पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉ बिधान चंद्र रॉय की जयंती और पुण्यतिथि का सम्मान में आज पत्थलगांव स्वास्थ केंद्र के हॉस्पिटल परिसर में वृक्षारोपण किया गया
इस मौके पर BMO डॉक्टर जेम्स मिंज, MBBS डॉ.विकास अग्रवाल, डॉ अनीता मिंज, डॉ S निकुंज ,डॉ आशीष अग्रवाल , प्रफुल्ल लकडा, आकाश कुजुर, डा. कुमारी श्रद्धा तिर्की, दिव्या डडरिया , एवं समस्त स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे..
(पत्थलगांव ब्लॉक रिपोर्टर)
दिपेश रोहिला



