विधायक कुनकुरी श्री यू डी मिंज जी द्वारा कुनकुरी विधानसभा के किसानों को मिल रहा लाभ..... - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

गुरुवार, 1 जुलाई 2021

विधायक कुनकुरी श्री यू डी मिंज जी द्वारा कुनकुरी विधानसभा के किसानों को मिल रहा लाभ.....



जशपुर:-कुनकुरी विधायक एवम संसदीय सचिव श्री यू डी मिंज जी के विशेष प्रयास से विधानसभा कुनकुरी में किसानों के दलहन,तिलहन एवम धान्य फसलों को बढ़ावा देने एवम किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण हेतू पूरे कुनकुरी विधानसभा में “अपनी क्यारी अपनी थाली” को सार्थक करते हुए बीज वितरण योजना द्वारा मक्का बीज एवम  मूंग बीज का वितरण किया जा रहा है श्री यू डी मिंज जी के प्रयास से पूरे क्षेत्र में करीब 7 से 8 हजार किसान लाभान्वित होंगे,वर्तमान में जहाँ केंद्र सरकार किसानों पर लगातार  विभिन्न प्रकार के हथकंडो द्वारा अत्याचार कर वही छत्तीसगढ़ की भुपेश सरकार और कुनकुरी विधायक श्री यू डी मिंज जी किसानों के  विकास में निरन्तर नई नई योजना द्वारा उनको लाभ पहुंचा रहे है



 आप सभी को ज्ञात होगा कि पिछले वर्ष भी कुनकुरी विधानसभा में निशुल्क बीज वितरण का कार्य हुआ जिसके द्वारा क्षेत्र के किसानों के भारी उत्पादन में वृद्धि हुई और आर्थिक रूप से  उन्हें विशेष फायदा हुआ,जिसको देखते हुए इस वर्ष भी बीज वितरण कार्यक्रम की शुरुआत आज कुनकुरी विधायक जी द्वारा गिनाबहार और नारायणपुर में निशुल्क बीज वितरण कर के की।



 इस कार्यक्रम में विधायक महोदय ने उपस्थित सैकड़ो किसानो को अपने उद्बोधन में कहा कि उन्हें शासन की लायी गयी विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए सदैव तैयार रहना चाहिये ,सरकार जैसे उनके लिए नित नई नई योजनाएं ला रही है उन्हें भी इन योजनाओं का बढ़ चढ़ कर फायदा  लेना चाहिए, कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष श्री एस इलियास,उपाध्यक्ष रॉबर्ट एक्का जनपद अध्यक्ष अंजना मिंज, नगर पंचायत अध्यक्ष अजेम टोप्पो अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष इफ्तिखार हसन,नगर उपाध्यक्ष जगदीश आपट आदिवासी प्रदेश उपाध्यक्ष अनिमानंद,सज्जाद अली,बी डी सी मेरी कृपा जी,निर्मल सिंह, नीलू केरकेट्टा,रोशनी लकडा, विजय यादव,नीरज पारीक,प्रदीप गिनाबहार,प्रताप,कुंदन पन्ना एवम समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे,,

"
"