जशपुर कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में आर.बी.सी.- 6/4 के तहत् संबंधित हितग्राहियों को4-4 लाख का सहायता राशि का चेक वितरण किया। इनमें हर्राडीपा के श्री रंजन रामग्राम भेलवाडीह के श्री दीपक किण्डोराईकोना के श्री अरूण रामग्राम बड़ाबनई के श्रीमती कर्मावतीलोदाम के श्री श्याम सुन्दर सिंहश्री धनीराम और  बड़ाकरौंजा के श्रीमती बलमदिना शामिल हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के.एस.मण्डावी,एसडीएम कुनकुरी श्री रवि राही उपस्थित थे।