शासकीय ऋण योजनाओं के तहत अधिक सेअधिक ऋण स्वीकृत एवं वितरित करने के लिएसभी बैंकर्स को किया निर्देशित
जशपुरनगर 29 जुलाई 2021
कलेक्टर श्री महादेव कावरे की अध्यक्षता में विगतदिवस को कलेक्ट्रेट सभागार में सभी बैंकर्स की जिलास्तरीय परामर्शदात्री समिति की त्रैमासिक बैठकआयोजित हुई। उन्होंने सभी बैंकर्स को ऋण जमाअनुपात 60 प्रतिशत् से अधिक लाने एवं शासकीयऋण योजनाओं के तहत अधिक से अधिक ऋणस्वीकृत एवं वितरित करने के निर्देश दिए। इस हेतु कृषिसेक्टर्स के कार्यों के लिए प्राप्त आवेदनों परप्राथमिकता से ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहाकि सभी बैंकर्स को मिलकर इसके लिए प्रयास करनाहोगा साथ ही शासन की योजना के तहत् पात्रहितग्राहियों का स्व-रोजगार के लिए प्राप्त प्रकरणों काप्राथमिकता से ऋण स्वीकृत करें।
बैठक में कलेक्टर द्वारा सभी बैंक शाखा प्रमुखएवं विभागों से कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं,बैंकवार लंबित प्रकरण, उनके निराकरण के बारे मेंजानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी बैंक एवं शासकीयविभाग आपस में समन्वय कर इन समस्याओं को दूरकरें साथ ही सभी प्रकरणों के निराकरण निर्धारितसमय सीमा में करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंनेकहा कि लक्ष्य के अनुरूप ऋण-अनुदान स्वीकृत करनासभी शाखा प्रबंधकों का उत्तरदायित्व है। इस हेतुउन्होंने सभी बैंकर्स को सभी प्रकरणों को समय सीमापर निराकरण करने को कहा जिससे अनावश्यकप्रकरण लंबित न रहे।
श्री कावरे ने कहा कि जिले में कृषि,उद्यानिकी, रेशम, मत्स्य पालन की काफी अच्छीसंभावनाएं है। बैंकर्स को इस के संबंध में विशेष ध्यानदेने की आवश्यकता है। साथ ही छोटे व्यवसायियों,स्ट्रीट वेण्डर के प्रकरणों को संवेदनशीलता से निराकृतकरने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं सेसमाज के कमजोर वर्ग के हितग्राही लाभान्वित होते हैइसलिए ऐसे प्रकरणों की स्वीकृति में किसी प्रकार कीलापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। उन्होंने कृषि सेक्टर,प्राथमिक सेक्टर, व्यवसाय क्षेत्र सहित अन्य क्षेत्रों मेंविभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधकों को विभागों से समन्वयकर ज्यादा से ज्यादा ऋण एवं अनुदान प्रकरण स्वीकृतकरने की बात कही।
समीक्षा के दौरान कलेक्टर द्वारा बैंकर्स सेविभिन्न शासकीय विभागों के माध्यम से ऋण केप्रकरण की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि लोन केलिए प्राप्त आवेदनों में किसी भी प्रकार के दस्तावेजकी कमी होने पर संबंधित विभाग को सूचित करदस्तावेज की पूर्ति अनिवार्य रूप से करा लें एवं पात्रहितग्राहियों का लोन की राशि स्वीकृत करें।
समीक्षा बैठक में लीड बैंक अधिकारी श्रीपी. ओड़ेया ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 मेंचैथी तिमाही की समाप्ति पर मार्च 2021 की स्थिति मेंसभी बैंकों की कुल जमा राशि 2888.99 करोड़ तथाकुल ऋण राशि 955.36 करोड़ है। साथ ही मार्च2021 तिमाही की समाप्ति पर विभिन्न सेगमेंट में ऋणराशि की स्थिति के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में कुल ऋणराशि 167.62 करोड़, व्यवसाय क्षेत्र में 165.09करोड़, अन्य प्राथमिक क्षेत्र में 95.45 करोड़, एससी,एसटी वर्ग में 132.43 करोड़, कमजोर वर्ग में182.18करोड़, महिला वर्ग में 170.70 करोड़ एवंमाइनोरिटी वर्ग में 67.93 करोड़ कुल ऋण राशि है।
कलेक्टर ने कोविड-19 से बचाव एवं सुरक्षाहेतु बैंक शाखाओं एवं उनके एटीएम में लोगों द्वारामास्क उपयोग सोशल डिस्टेसिग का पालन सहित अन्यनियमों का पालन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहाकि जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा अभी पूरी तरहसमाप्त नहीं हुआ है। हमें किसी प्रकार की लापरवाहीनहीं बरतना चाहिए। सभी को नियमों का कड़ाई सेपालन करना सुनिश्चित कराने की बात कही।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री के. एस.मंडावी, भारतीय स्टेट बैंक रिजिनल कार्यालय रायगढ़के मुख्य प्रबंधक श्री अमित कुमार, नाबार्ड के डीडीएमश्री तपन कुमार सेठी, आरसेटी के निदेशक श्री अरूणअविनाश मिंज सहित सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक,जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, अन्त्यावसायी विभाग,राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीणआजीविका मिशन, खादी ग्रामोद्योग विभाग,मत्स्यपालन विभाग, कृषि विभाग के अधिकारीगणउपस्थित थे।


