टाँगरगांव में प्रस्तावित माँ कुदरगड़ी स्टील प्लांट के लिए 4 अगस्त को आयोजित जनसुनवाई को जशपुर कलेक्टर श्री महादेव कांवरे द्वारा स्थगित कर दिए जाने पर रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय ने कहा कि जनसुनवाई को स्थगित किया जाना स्थानीय लोगों एवं भाजपा के विरोध की जीत है - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

शनिवार, 31 जुलाई 2021

टाँगरगांव में प्रस्तावित माँ कुदरगड़ी स्टील प्लांट के लिए 4 अगस्त को आयोजित जनसुनवाई को जशपुर कलेक्टर श्री महादेव कांवरे द्वारा स्थगित कर दिए जाने पर रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय ने कहा कि जनसुनवाई को स्थगित किया जाना स्थानीय लोगों एवं भाजपा के विरोध की जीत है



जशपुर जिले के कांसाबेल ब्लॉक के ग्राम पंचायत टाँगरगांव में प्रस्तावित माँ कुदरगड़ी स्टील प्लांट के लिए 4 अगस्त को आयोजित जनसुनवाई को जशपुर कलेक्टर श्री महादेव कांवरे द्वारा स्थगित कर दिए जाने पर रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय ने कहा कि जनसुनवाई को स्थगित किया जाना स्थानीय लोगों एवं भाजपा के विरोध की जीत है। अभी स्टील प्लांट की जनसुनवाई स्थगित हुई है उसे निरस्त करना है जशपुर जिले के पर्यावरण को प्रदूषित नही होने दिया जाएगा। 


श्रीमति साय ने कहा कि स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव जी ने हमेशा ही जशपुर को प्रदूषण मुक्त रखने का कार्य किया है।


अब भाजपा उनके इस कार्य को आगे भी जारी रखेगी।  जशपुर जिले में कही पर भी किसी भी प्रकार का पर्यावरण को प्रदूषित करने वाला उद्योग नही लगाने दिया जाएगा।


सांसद श्रीमति गोमती साय ने बताया कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्री श्री भूपेंद्र यादव जी से पर्यावरण मंत्रालय जाकर जशपुर जिले के पर्यावरण संरक्षण को लेकर जिले के भौगोलिक स्थिति की विस्तृत जानकारी देते हुए चर्चा हुई है। जशपुर जिले में पर्यटन उद्योग की अपार संभावनाएं हैं। जरूरत है तो सिर्फ पर्यटन स्थलों को सुसज्जित करने एवं सुनियोजित तरीके से प्रचार प्रसार की। 


जिले में कैलाश गुफा, राजगिरी, रानीदाह, कोतेबीरा, दनगिरी, मायली आदि बहुत से दार्शनिक व पर्यटन स्थल है

"
"