दिव्यांग व्यक्ति का भी समाज के विकास में अहम योगदान : जनपद उपाध्यक्ष.... - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

मंगलवार, 29 जून 2021

दिव्यांग व्यक्ति का भी समाज के विकास में अहम योगदान : जनपद उपाध्यक्ष....

 


रिपोर्टर--सुरेश कुमार यादव

जांजगीर चाम्पा--

यदि कोई व्यक्ति किसी अंग से दिव्यांग है तो ईश्वर उसके अन्य अंगों को विशेष रूप से सामर्थ्यवान बनाकर संतुलन स्थापित करता है, जिसके माध्यम से वह भी समाज को अपना बहुमूल्य योगदान करता है। उक्त बातें समाज कल्याण विभाग, जिला पंचायत जांजगीर चाम्पा के  सौजन्य से दिव्यांग साथियों को किये गए वाहन वितरण कार्यक्रम में जनपद पंचायत बलौदा की उपाध्यक्ष नम्रता राघवेन्द्र नामदेव ने कही। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के प्रमुख भावे जी, जनपद पंचायत बलौदा के सभापति शांति देवी शर्मा के प्रतिनिधि पिसौद निवासी दामोदर शर्मा भी उपस्थित थे। जनप्रतिनिधियों द्वारा ग्राम सिवनी च की कुंती देवांगन पति सनद देवांगन को मोटराइज्ड सायकल, श्वेता सूर्यवंशी पिता सुनील सूर्यवंशी पिसौद, गोविंद केवट ग्राम पिदौद को हस्तचलित रिक्सा प्रदान किया गया। आने जाने हेतु वाहन प्राप्त कर तीनो दिव्यांग जनों ने खुशी व्यक्त की। दुर्घटना में अपना एक पैर गवा चुकी श्वेता सूर्यवंशी के लिए रायपुर माना स्थित दिव्यांग स्कूल में अध्ययन एवम प्रवेश पर भी जनपद उपाध्यक्ष ने समाज कल्याण विभाग से निवेदन किया है, जिस पर विभाग द्वारा पूर्ण सहयोग का आश्वाशन दिया गया।

"
"