रिपोर्टर-सुरेश कुमार यादव
जांजगीर चाम्पा--ग्राम पंचायत सिवनी च पूरे जिले ही नही बल्कि प्रदेश के बड़े गांवो में से एक है। यहा कोरोना का संक्रमण भी बहुत फैला हुआ था, कोरोना संक्रमण के चलते जिला प्रशासन द्वारा पूरे गांव को कन्टेन्टमेंट ज़ोन घोषित कर दिया गया था । यहा स्थित उपस्वाथ्य केंद्र में वेक्सीनेशन सेंटर बनाया गया है, जहां सिवनी सहित आसपास के ग्राम बालपुर, बहेरादिह, उच्चाभिट्ठी से भी लोग टीका लगवाने आते है। लोगो मे टीकाकरण के प्रति व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने के लिए जनपद पंचायत बलौदा के सभागार में अतिरिक्त कलेक्टर और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बलौदा के द्वारा ली गयी बैठक में जनपद उपाध्यक्ष नम्रता नामदेव, कन्हैया राठौर अध्यक्ष प्रतिनिधि सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवम पंचायत कर्मी सम्मिलित हुए थे। इस बैठक में गावो में जनजागरूकता फैलाने की योजना पर सहमति हुई। इसी निर्णय के तहत ग्राम सिवनी च में जनपद सीईओ आकाश सिंह की अगुवाई में गांव के प्रमुख मार्गों में भ्रमण करते हुए लोगो को टीका लगवाने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर उमा राजेन्द्र राठौर, जिला पंचायत सदस्य, जनपद उपाध्यक्ष नम्रता नामदेव, लखेकुमारी चन्द्रकुमार राठौर, सरपँच सिवनी, चंद्रदेव साहू उपसरपंच, चन्द्रकुमार राठौर तिहारसिंह, दिनेश धीवर, भगवती देवांगन, माया मति राठौर, गज्जू बरेठ, सोनिया बरेठ, सुनीता सारथी, यंत्रलाल चौहान सचिव सहित सभी पंचगण उपस्थित थे। जनपद उपाध्यक्ष ने जनसम्पर्क अभियान पर लोगो की प्रतिक्रिया के सम्बंध में बताया कि टीकाकरण के लिए सरकार के साथ साथ प्रशाशनिक अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग भी संकल्पित है, इसमे सफलता तभी मिलेगी जब आम जनता इसमे बढ़चढ़कर भागीदारी निभाये
सिवनी च के सभी जनप्रतिनिधियों के टीकाकरण अभियान में अच्छा योगदान है, उसी का परिणाम है कि वहाँ वेक्सिनेशन पूरे जनपद में अच्छा है।
आकाश सिंह
मुख्यकार्यपालन अधिकारी
जनपद पंचायत बलौदा


