शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर कोसमंदा में 27 जून को स्कूल खुलने के एक दिन बाद आई सी टी लैब में लाखो रुपए की कंप्यूटर समान चोरी हुई - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

सोमवार, 10 जुलाई 2023

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर कोसमंदा में 27 जून को स्कूल खुलने के एक दिन बाद आई सी टी लैब में लाखो रुपए की कंप्यूटर समान चोरी हुई


 रिपोर्टर रामखिलावन यादव कमरीद

कमरीद  चांपा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कोसमंदा  शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर कोसमंदा में 27 जून को स्कूल खुलने के एक दिन बाद आई सी टी लैब में लाखो रुपए की कंप्यूटर समान  चोरी हुई थी  जिससे छात्र छात्राओं को गहरा आघात लगा था कि यह विद्यालय परिसर में संचालित आई सी टी लैब में लाखो रुपए की कंप्यूटर समान चोरी द्वारा चोरी  कर लिया गया था जिसकी लिखित सूचना चांपा थाना में जी, एल,चौहान ब्याख्याता  शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसमंदा द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि दिनांक16,06,23 को आई सी टी लैब को खोले थे  जहां सभी समान व्यवस्थित था कि 27,06,23  को पुनः  स्कूल खुलने से देखा कि लैब में कंप्यूटर समान लैब टॉप की बोर्ड प्रोजेक्टर   नही था कोई अज्ञात चोर ने  चोरी करके ले गया था जिसकी रिपोर्ट पर थाना चांपा में अपराध 330, 2023 धारा 457, 380 ,34 ,की भादवि  कायम कर  विवेचना में लिया गया था 

विवेचना के दौरान  मुखबिर सूचना  के आधार पर आरोपी  राजेंद्र बरेठ 22 साल पिता  किरण बरेठ एवम हेमंत श्रीवास उम्र 19 साल पिता  राधे श्रीवास सकिन कोसमंदा को घटना के संबंध में  बारीकी से पूछताछ किया गया तो उन्होंने बताया कि इस दिनांक को  घटना की चोरी  करना  स्वीकार किया गया है और आरोपी के कब्जे से चोरी हुई समान 05,नग लैबटॉप 01 नग ,प्रोजेक्टर  01 नग यू पी एस 01 नग वाई फाई , जूमला कीमत 4लाख रुपए तक की एवम घटना में हुए प्रयुक्त  एक लोहे  की रॉड एवम पेचकस बरामद कर कब्जा पुलिस  लिया गया है  तथा आरोपी  के विरुद्ध अपराध धारा  सदर कर सबूत पाए जाने से  विधिवत्  गिरफ्तार कर 10,07 23 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है 

उपरोक्त कार्यवाही से निरीक्षक मनीष सिंह परिहार जी एवम उप निरीक्षक  भुनेश्वर प्रसाद तिवारी  प्रधान आरक्षक  प्रकाश राठौर आरक्षक ईश्वरी  राठौर ,माखन साहु  डिकेश्वर साहु  नितीन द्विवेदी , रूपनारायण बरेठ का विशेष सराहनीय योगदान रहा है

"
"