रिपोर्टर रामखिलावन यादव
कमरीद बलौदा ब्लाक के कमरीद के प्रमुख सड़क सहित सभी सड़कों गलियों में मवेशियों का राज है इसमें न केवल लोगों को आवागमन में परेशानी होती है बल्कि दुर्घटना का सामना करना पड़ता है मवेशी से टकराकर दुर्घटना ग्रस्त हो रहें हैं कई बार तो दुर्घटना में मवेशी को भी गंभीर चोट लगती है और और उसकी जान भी चली जाती हैं मवेशियों से टकराकर लोगो के भी जान जा रही है और कई लोग का हाथ पैर भी टूट गई है लेकिन शासन की महती योजना गौठान का कही अता पता नहीं है लोग भी अपने मवशियो को गौठान में छोड़ने के बजाय खुला छोड़ देते हैं और मवेशी सड़क पर खड़े रहते हैं सड़क पर बैठे मवेशियों के झुण्ड को देखते हुए कई बार तो लोग अपना मार्ग बदलना उचित समझते हैं मवेशियों के झुण्ड रोड पर देखे जा सकते हैं जिससे रात के समय वाहन चालक को परेशानी होती है क्योंकि मवेशी भी सड़क पर घुमने को मजबूर हैं क्योंकि उन्हें गौठान में जगह नहीं दे रहे हैं गौठान समिति वाले और छत्तीसगढ शासन को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है और महत्वकांक्षी योजना का लाभ इस मवेशियों को मिल सके और लोगों को आवागमन में परेशानी से निजात मिल सके


