टूटी-फूटी व पटी नाली के भरोसे जल जीवन योजना मिशन को साकार करने के उम्मीद दोदशक पूर्व भी किया जा चुका है असफल प्रयास। - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

बुधवार, 24 मई 2023

टूटी-फूटी व पटी नाली के भरोसे जल जीवन योजना मिशन को साकार करने के उम्मीद दोदशक पूर्व भी किया जा चुका है असफल प्रयास।


रिपोर्टर-सुरेश कुमार यादव

कोसमन्दा-केंद्र सरकार की योजना जल जीवन मिशन का पूरे देश जोर चल रहा है ।हर गांव में गली-गली नल व गांव में टंकी का निर्माण कराया जा रहा है।

   बलौदा ब्लाक के ग्राम पंचायत कोसमन्दा में अधूरी नाली,बिना प्लानिंग नाली निर्माण किया गया या जो नाली बनाये गए थे वह भी टूट रहा है या कचरे से पट चुका है।जिससे हमेशा से पानी निकासी की समस्या बनी रहती है। गांव में 8करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से जल जीवन मिशन पर कार्य हो रहा है पाइप बिछाने का काम धड़ल्ले से चल रहा है।गांव में निर्मित सी सी रोड को जे  सी बी मशीन से तोड़कर नाली बनाया जा रहा है।पाइप डाल कर मिट्टी से ही फिलिग कर रहे है।


बरसात पूर्व गलियों की खोदाई कीचड़ में होगा तब्दील

ठीक बरसात के पूर्व सीसी रोड को तोड़कर नाली बंनाने व टूटे सीसी रोड को मिट्टी पाटने से वर्षा की पानी से कीचड बनने का अंदेशा है।ग्रामीणों ने पाइप लगाने के बाद टूटे सीसी रोड को पुनःढलाई कर रिपेयर करने की मांग किया है ताकि कीचड़ से बचा जा सके।

दो दशक पूर्व भी किया जा चुका है असफल प्रयास

इसके पूर्व भी नल जल को साकार करने के उद्देश्य से 20 वर्ष पूर्व गांव की गलियों को खोदकर पाइप बिछाया गया था जो आज तक अंदर ही दबा हुआ है।ग्रामीणों ने गलियों को खोदने से पहले पानी टंकी का निर्माण कराने का मांग किया जा रहा है।

"
"