सारागांव सब स्टेशन के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों में अघोषित रूप से हो रही बिजली कटौती से क्षेत्रवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ है - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

सोमवार, 24 अप्रैल 2023

सारागांव सब स्टेशन के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों में अघोषित रूप से हो रही बिजली कटौती से क्षेत्रवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ है


 उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान...सारागांव सब स्टेशन में वाट्सअप ग्रुप ही सब कुछ।

रिपोर्टर-सुरेश कुमार यादव

जांजगीर चाम्पा-सारागांव सब स्टेशन के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों में अघोषित रूप से हो रही बिजली कटौती से क्षेत्रवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ है ।शादी के इस सीजन में बिजली कब आयेगी इसका कोई भरोसा नही और नही ही कोई जानकारी देने वाला है।

    विद्युत उप सभांग से लोगो को काफी उम्मीदें थी लेकिन जब से विद्युत उप संभाग के दर्जा मिला है कटौती बढ़ गई है।इस उमस भरी गर्मी में भरी दोपहर हो या

 मध्य रात्रि बिजली कटौती से परेशान है।

सारागांव सब स्टेशन केवल ऑपरेटर के भरेसे।

सारागांव सब स्टेशन के अंतर्गत आने वालों गांवो के लिये विद्युत जानकारी हेतु सारागांव विद्युत जानकारी करके वाट्सअप ग्रुप बनाया गया हैं जिसमे केवल आपरेटर द्वारा ही अपडेट होता रहता है अधिकारियों को कोई लेना देना नही है। समस्या होने पर अधिकारियों को फोन लगाने से फोन भी नही उठाते ऐसा लगता है ग्रुप बनाकर समस्याओं से निजात पा लिया है।


आधी रात को बंद सुबह अपने आप चार्ज।

पिछले 15 दिनों से अधिकतर ऑपरेटर द्वारा आधी रात को बिजली बंद कर दी जाती है सुबह बिना समस्या का समाधान किये चार्ज हो जाता है। ऐसा कइयों गांवो के फीडर में देखने को मिल रहा है। जब भी कारण की जानकारी लेने पर ऑपरेटर द्वारा ही खराब मौसम में ऐसा होता है करके जवाब दिया जाता है जबकि अधिकारी आंख मूंदकर ये सब देख रहे है।

"
"