23 अप्रैल 2023 रविवार को शासकीय हाईस्कूल पुछेली में नवोदय विद्यालय आत्म आंकलन परीक्षा सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

मंगलवार, 25 अप्रैल 2023

23 अप्रैल 2023 रविवार को शासकीय हाईस्कूल पुछेली में नवोदय विद्यालय आत्म आंकलन परीक्षा सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।



रिपोर्टर-सुरेश कुमार यादव

 जांजगीर चाम्पा:-इस परीक्षा में भाग लेने दूर-दूर से प्रतिभागी पहुँचे थे।कोरबा जिला एवं जांजगीर चाम्पा जिला से प्रतिभागी सम्मिलित हुए। प्रतिभागियों में काफी उत्साह देखने को मिला प्रतिभागियों को प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रश्न दिखाया गया और प्रतिभागी प्रश्न को पढ़कर समझ कर OMR शीट पर उत्तर वाले गोले को काला किए | OMR शीट पर रोल नं. कैसे लिखना नाम कहाँ लिखना इन सबकी जानकारी दिया गया। नवोदयन पर्यावरणविद, सामाजिक कार्यकर्ता लोकेश यादव द्वारा प्रतिभागियों को नवोदय विद्यालय की सम्पूर्ण जानकारी, आंतरिक गतिविधि की जानकारी दी गई। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को सम्मानित किया तथा शेष प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रतिभागियों के मन में कुछ प्रश्न एवं जिज्ञासाओं को श्री लोकेश यादव द्वारा उत्तर देकर शांत किया गया । उन्होंने अपने 7 वर्षों के नवोदय विद्यालय के अनुभवों को पालकों एवं प्रतिभागियों के बीच साझा किया। अभिभावकों ने इस प्रकार आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस आयोजन में ईको क्लब पुछेली के कार्यकर्ता विकेट कंबर, दिलचंद यादव,  बुद्धेश्वर, छबिलाल चौहान, हरदीप कंवर, पंचायत सचिव प्रमोद कुमार यादव, एवं अभिभावक वृन्द श्याम पटेल ( इंजीनियर),जवा पटेल,  सुनील, सुशील कुमार एवं संत कुमार का विशेष योगदान रहा। हाईस्कूल पुछेली  विद्यालय परिवार की ओर से कुमार केवट ने व्यवस्था में सहयोग प्रदान की। ईको क्लब पुछेली के संस्थापक लोकेश यादव द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने  के लिए उपस्थित सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

"
"