बिलासपुर पशु चिकित्सक डॉ अमित तिवारी के खिलाफ 3 सदस्य की जांच टीम गठन किया गया 1 सप्ताह में अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

शनिवार, 22 अप्रैल 2023

बिलासपुर पशु चिकित्सक डॉ अमित तिवारी के खिलाफ 3 सदस्य की जांच टीम गठन किया गया 1 सप्ताह में अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे

 


बिलासपुर – जिला पशु चिकित्सालय पर पदस्थ डॉ अमित तिवारी के खिलाफ विगत कुछ दिनो पहले शिकायत किया गया था जिस पर 3 सदस्य जांच दल का गठन किया गया है। जो अपनी जांच रिपोर्ट संयुक्त संचालक को सौंपेंगे।

पशु चिकित्सालय बिलासपुर पर पदस्थ डॉ अमित तिवारी पर शिकायतकर्ता ने गंभीर आरोप लगाया है ग्राम पंचायत ढेका निवासी राजेश साहू ने संयुक्त संचालक कार्यालय में मामले को लेकर लिखित शिकायत किया है। आरोप है कि दिनांक 11- 4 -2023 को वह अपने जानवर ( कुत्ता ) का इलाज कराने के लिए शाम लगभग 5:45 बजे जिला पशु चिकित्सालय गए थे। तब मौके पर मौजूद डॉ अमित तिवारी ने यह कहते हुए इलाज करने से इंकार कर दिया कि अस्पताल बंद होने का समय हो गया है अगर तुम्हें इलाज करवाना है तो मेरे निजी क्लीनिक पर आना वहां पर इलाज किया जाएगा। वही जिला पशु चिकित्सालय पर मौजूद सूचना पटल पर समय सारणी को लेकर साफ शब्दों में उल्लेख किया गया है कि 1 मार्च से 31 अक्टूबर सुबह 7:00 से 11:00 बजे व शाम 5:00 से 6:00 बजे तक चिकित्सालय खुला रहेगा। बावजूद इसके निर्धारित समय के पूर्व डॉ अमित तिवारी इलाज द्वारा ईलाज नहीं करने का मामला प्रकाश में आया विभाग में किए गए शिकायत के बाद संयुक्त संचालक ने 3 सदस्य जांच दल का गठन किया गया है। वहीं सूत्रों के हवाले से खबर है कि उक्त जांच समिति में डॉ. संजय दुबे (पशु प्रजनन प्रक्षेत्र ), डॉ अजय अग्रवाल (कृत्रिम गर्भाधान केंद्र) , डॉ आर. के. गुप्ता (कुक्कुट पालन ) शामिल है। समिती को स्पष्ट अभिमत एवं प्रतिवेदन सात दिवस के भीतर प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया है। बहरहाल देखने वाली बात होगी कि मामले पर जांच व कार्यवाही की प्रक्रिया कब तक पूर्ण किया जाता है।

डीडी झरिया ( पशु चिकित्सा सेवाएं संयुक्त संचालक )

डॉ अमित तिवारी के खिलाफ किए गए शिकायत पर 3 सदस्य जांच दल का गठन किया गया है जॉच समिति सात दिवस के भीतर अपनी रिपोर्ट विभाग के समक्ष प्रस्तुत करेगी।

"
"