बीते दिन 16/3/2022 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तपकरा में छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया उक्त कार्यक्रम में लगभग 54 छात्राएं उपस्थित थी जानकारी के मुताबिक सरस्वती साइकिल योजना के तहत निशुल्क छात्राओं को साइकिल वितरित किया गया कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष निरंजन जी ने बताया कि इस तरह की कई योजनाएं सरकार द्वारा संचालित की जा रही है इससे पहले छात्र छात्राओं को स्कूल जाने में कई तरह की परेशानी होती थी जिसकी वजह से बच्चे मानसिक रूप से भी परेशान रहते थे छत्तीसगढ़ सरकार स्कूली बच्चों को स्कूल आने जाने में कोई परेशानी ना हो इसके लिए साइकिल वितरण कर रही है साथ ही बच्चों की अच्छी तरह पढ़ाई कर स्कूल सहित गांव एवं अभिभावक का नाम रोशन करें सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिल का वितरण शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला तपकरा मे किया गया.... जिसमे फरसाबहार ब्लाक अध्यक्ष निरंजन ताम्रकार जी, जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस अमर सोनी,उपाध्यक्ष शेरा खान जी, प्रिंसपल भटनांगर सर, तपकरा सरपंच पद्मावती साय जी, क्षेत्र के पंच यदुवर गुप्ता जी,एव समस्त स्कूल स्टाफगण उपस्थित थे।
रिपोर्टर खुलेश्वर यादव

