पत्थलगांव- छ.ग.सरकार द्वारा लागू की गई सरस्वती सायकिल योजना के तहत पत्थलगांव के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 9वीं की छात्राओं को 41 साइकिल वितरण किया गया। इस दौरान दूरदराज़ गाँव से पैदल आने वाले छात्राओं को सायकिल प्राप्त होने पर चेहरे में ख़ुशी झलक दिखाई दी। जिसके बाद सभी छात्राओं ने विद्यालय प्राचार्या एवं उपस्थित गणमान्यों का आभार जताया।
पत्थलगांव ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ भूपेश सरकार द्वारा लागू की गई सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत पत्थलगांव ब्लॉक में विभिन्न गांव के शासकीय विद्यालयों में पहुंचकर दूरदराज गाँव ,कस्बों से आने वाले छात्राओं को साइकिल वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा वितरण की गई साइकिल प्राप्त होने के बाद छात्रा सही समय पर स्कूल पहुंच पाएँगी। जिससे विद्यालय आने जाने वाले छात्राओं को बेहद सुविधा मिलेगी।
इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्राचार्या एस. मिंज, बी.एस. पैंकरा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल, नत्थू शर्मा, अशोक अग्रवाल, अशोक गुप्ता पार्षद, सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

