वर्तमान समय मे तीज-त्योहार में लोगो में अंधा-धुंध नशे के प्रयोग से लोगो को हो रही जन-धन हानि को देखते हुवे ग्राम पंचायत कोसमन्दा के जय माँ दुर्गे सेवा संस्थान द्वारा आध्यात्मिक होली पुष्पों की होली खेलकर होली मिलन समारोह मनाया गया। अथितियों के रूप में पहँचे सक्ति के पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू जी,उमा राजेन्द्र राठौर जी जिला पंचायत सदस्य, शास्वत धर दीवान जी प्रतिनिधि विधानसभा अध्यक्ष छत्तीसगढ़, राघवेन्द्र नामदेव जी उपाध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी कोसमन्दा, गिरधारी यादव जी पूर्व प्रदेश सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़, सविता हेमन्त राठौर जी पूर्व सरपंच कोसमन्दा व कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच गजाधर कौशिक जी ने किया।अतिथियों ने इस तरह के आयोजन को पुराने समय मे ऋषि मुनियों द्वारा खेली जाने वाली होली से जोड़ कर देखा।इस तरह के अनोखा आयोजन की क्षेत्र में काफी चर्चा हो रही है।
रिपोर्टर - सुरेश कुमार यादव