रिपोर्टर-सुरेश कुमार यादव
जांजगीर चाम्पा--सिवनी के समीपस्थ ग्राम जाटा में इस समय करीब 50 एकड़ जमीन पर टमाटर की खेती हो रही है। टमाटर की खेती में महिलाएं भी पीछे नहीं हैं। प्रतिदिन दो से तीन टन टमाटर की तुड़ाई हो रही है। टमाटर की खपत क्षेत्र के जाटा समेत कमरीद, कोसमंदा, सिवनी, उमरेली, सोहागपुर, सुखरीकला, सारागाँव, देवरी, अमरुआ, व चांपा मंडी में हो रही है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल यहां के लोगों को लाकडाउन होने की वज़ह से टमाटर की खेती से लाखों रूपये का नुकसान हुआ था। मगर इस समय टमाटर की खेती से यहाँ के किसानो को अच्छा आमदनी हो रही है।
खेती में महिलाएं पीछे नहीं....महिलाओ के सशक्तिकरण की दिशा में काम कर रही राष्ट्रीय आजीविका मिशन के पीआरपी पुष्पलता ध्रुव, एफएलसीआरपी रेवती यादव, सक्रिय महिला राजकुमारी पाटले व हेमकुमारी यादव ने बताया कि यहाँ पर 18 महिला स्व सहायता समूह है। जिसमे प्रशंसा स्व सहायता समूह, राधाकृष्ण स्व सहायता समूह समेत अधिकतर स्व समूह की महिलाएं सब्जी की खेती उत्पादन का काम कर रही हैं। सालभर पहले यहाँ पर महिलाओ को दस दिवसीय सब्जी खेती व नर्सरी प्रबंधन का प्रशिक्षण एसबीआई आरसेटी जांजगीर के मास्टर ट्रेनर दीनदयाल यादव के द्वारा दी गई हैं। इस प्रशिक्षण का लाभ यहाँ के सरपंच अनिता मिरी ने लेकर इस समय वे भी करीब एक एकड़ जमीन पर सब्जी की खेती कर आमदनी प्राप्त कर रही हैं। एमए तक पढ़ाई करने वाली सरपंच अनिता समेत कई महिलाएं इस समय यहाँ पर बहुत ही अच्छा तरीके से खेती का कारोबार करके आमदनी ले रही हैं। वहीं पढ़े लिखें युवक भी खेती किसानी के काम में आगे आ रहे हैं।