रायपुर। सांसद राहुल गांधी रायपुर स्थित साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी ‘राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’ और ‘राजीव युवा मितान क्लब योजना’ का शुभारंभ किया साथ ही महात्मा गांधी की स्मृतियों को संजोने के लिए नवा रायपुर में स्थापित किए जाने वाले ‘सेवाग्राम’ तथा ‘छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति’ की आधारशिला रखी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भूमिहीन किसानों के लिए आज उठाया गया कदम आखिरी नहीं है, ये अभी शुरुआत है। भूमिहीन कृषक मजदूरों को साल भर में 6000 हजार रूपये मिलेंगे, मैं चीफ मिनिस्टर से कहूंगा कि इसे थोड़ा बढ़ा दीजिये। आज छत्तीसगढ़ में बहुत बड़ा कदम उठाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में हमने वादा किया था किसानों को 2500 रुपये मिलेगा हमने कर के दिखाया। ये पहला कदम है, ये मत सोचिए कि बात यही अटक जाएगी। छग के गरीबों के लिए ये बड़ा कदम है, ये आपका धन है जो आपको वापस दे रहे है।
राहुल गांधी ने इस दौरान बड़ा आंकड़ा देते हुआ बताया कि देश में जितना पैसा है, उसका 40 प्रतिशत पैसा देश के सिर्फ 100 लोगों के पास है। उन्होंने कहा कि कल मैंने लोकसभा में कहा कि हिंदुस्तान के सामने 2 से 3 बड़ी चुनौतियां है। सबसे पहला भयंकर खतरा आज एक देश को दो देशों में बांटा जा रहा है। “देश के भीतर दो नए देश बनाए जा रहे हैं।” एक देश कुछ सौ अरबपतियों का जिसमें धन और तकनीक है, दूसरा देश जिसमें हमारे प्यारे देश वासियों का है, करोड़ो लोगों का, गरीबों का देश है।
राहुल गांधी ने आगे कहा कि वो सोचते हैं कि हिंदुस्तान का गरीब डरता है, पर हिंदुस्तान का गरीब किसी से नहीं डरता।.जो ये बात कहते हैं 70 साल में क्या हुआ है ये हमारे किसानों का, मजदूरों का, कारीगरों का अपमान करते हैं। हिंदुस्तान की तरक्की गरीब, मजदूर, किसानों की देन है।राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना से 3 लाख 55 हजार मजदूरों को सीधा फायदा होगा, उनके कन्धे का बोझ थोड़ा कम होगा। ये देश एक गुलदस्ते जैसा है

