रायपुर के साइंस कॉलेज में जशपुर जिले के समूह की महिलाओं ने भी लगाई प्रदर्शनी - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

गुरुवार, 3 फ़रवरी 2022

रायपुर के साइंस कॉलेज में जशपुर जिले के समूह की महिलाओं ने भी लगाई प्रदर्शनी

 


03 से 05 फरवरी तक प्रदर्शनी लगाई जाएगी

महिलाओं ने कोदो-कुटकी, रागी से निर्मित बिस्कीट, गोबर के गमले, दीये और बांस की सामग्री से सजाई अपनी दुकान


जशपुर कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जशपुर जिले के विभिन्न गोठानों में मल्टी एक्टिविटी संचालित किए जा रहे हैं और स्व सहायता  समूह की महिलाएं अनेक गतिविधियों में शामिल होकर आत्मनिर्भर बन रही हैं। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 03 फरवरी से 05 फरवरी तक राज्य स्तरीय आयोजित कार्यक्रम में जशपुर जिले के चिन्हांकित स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा अपने हाथों से बनाए जाने वाली सामग्री का प्रदर्शनी लगाई गई है।


जिले के समूह की महिलाओं ने तीखुर, कोदो-कुटकी, रागी से निर्मित बिस्कीट एवं मिठाइयां आदि खाद्य उत्पादन सुखा सामग्री की प्रदर्शनी लगाई है।

कांसाबेल विकासखंड के ज्ञान गंगा स्व सहायता समूह की श्रीमती सुखमनी और श्रीमती सुदोशा बाई ने प्रदर्शनी में छिंद टोकरी एवं बांसा आदि से निर्मित सामग्री एवं गोबर से बनाए गए दीये, गमला, धूप अगरबत्ती आदि सामग्री लगाया है। इसी प्रकार कुनकुरी विकासखंड के मदर मेरी स्व सहायता समूह द्वारा खाद्यान्न तेल, सुगंधित चावल और वन विभाग अंतर्गत जशपुर विकासखंड के सारूडीह स्व सहायता समूह की श्रीमती मधु तिर्की, श्रीमती विमला एक्का ग्रीन टी और सी.सी.टी. उत्पादक का प्रदर्शनी, सिनगी स्व सहायता समूह की श्रीमती शकुन्तला उरांव सेनेटाइजर, धनवंतरी स्व सहायता समूह के श्री शिव भगत च्यवनप्राश, वसावलेह, कौचपाक और जिला कौशल विकास प्राधिकरण के अंतर्गत दिव्यांग विजय खलखो, श्री सुनील कुजूर, श्री कुनाल गुप्ता के द्वारा अपने हाथों से तैयार किए गए एलईडी बल्ब की प्रदर्शनी लगाई गई है।

"
"