थाना प्रभारी के पैकेट हो रहे हैं गरम.....! एसपी पर उठा रहे हैं सवाल...! जुआरी कैमरा में कैद हो गए.....! देखिए वीडियो - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

शुक्रवार, 21 जनवरी 2022

थाना प्रभारी के पैकेट हो रहे हैं गरम.....! एसपी पर उठा रहे हैं सवाल...! जुआरी कैमरा में कैद हो गए.....! देखिए वीडियो

 


बिलासपुर संभागीय ब्यूरो चीफ ओमप्रकाश कश्यप

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार

जांजगीर जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र में पुलिस की निगरानी में रोजाना जुआरियो का मेला लगाकर लाखो का दाव लगवाया जा रहा है, क्षेत्र के नामचीन जुआ फड़ संचालक प्रदेश भर के जुआरियो को पुलिस सुरक्षा की गारंटी देकर जुआ का संचालन कर पुलिस को 50 हजार हफ्ता देने का दंभ भरते हुए किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने का भी दावा करता है जिसके चलते प्रदेशभर के जुआरी रोजाना यहाँ जुट रहे है ।


जांजगीर चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र में स्थित ग्राम कोनार व जेवरा के खेत में खुलेआम ताश के पत्तियों पर बाकायदा टेंट लगाकर रोजाना लाखो के जुआ का धडल्ले से संचालन किया जा रहा है, इस जुआ फड़ का संचालन कोनार व जेवरा के स्थानी निवासी  द्वारा किया जा रहा है। जुआ फड़ संचालक द्वारा पुलिस सुरक्षा की गारंटी देकर जुआ का संचालन करने व पुलिस को 50 हजार हफ्ता देने का दंभ भरते हुए किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने का भी दावा किया जा रहा है जिसके कारण दिनोदिन यहाँ जुआरी की संख्या में इजाफा हो रहा है। बिलासपुर व जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़, अकलतरा, मस्तुरी सहित कई जिलो के जुआरी इस जुआ फड़ में पहुचते है, इस जुआ फड़ का एक विडियो भी मिला है जिसमे संचालक द्वारा बाकायदा टेंट लगाकर बावन परियो पर जुआरियो से दाव लगवा रहे है तथा आसपास काफी संख्या में जुआरी भी मौजूद है| कोनार व जेवरा गाव में खुलेआम चल रहे इस जुआ फड़ के मामले में पुलिसकर्मी कार्यवाही नहीं होने की वजह से संचालक के हौसले बुलंद है।

"
"