बुस्टर डोज की मॉनिटरिंग कर कार्यालय परिसर में बैठ कलेक्टर ने कर्मचारियों को लगवाई कोविड-19 का टिका - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

सोमवार, 31 जनवरी 2022

बुस्टर डोज की मॉनिटरिंग कर कार्यालय परिसर में बैठ कलेक्टर ने कर्मचारियों को लगवाई कोविड-19 का टिका



 संवाददाता विजय कुमार

सूरजपुर  कलेक्टर डॉ.गौरव कुमार सिंह विभागवार समीक्षा कर बूस्टर डोज तत्काल लगवाने दिए निर्देश। कलेक्टर की अगुवाई में अभियान चलाकर कोविड-19 का तीसरा डोज लगवाया गया, जिसमें कुल 26 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाया। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने जिले के समस्त अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिनका दूसरा डोज का नौ माह पूर्ण हो चुके है, वह जल्द से जल्द बूस्टर डोज लगवा लें। साथ ही आज संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में सभी अधिकारीओं को विभागवार सूची प्रेषित कर तीसरा डोज लगवाने के लिए निर्देशित किया गया था। उन्होंने स्वयं पूरे दिन परिसर में वैक्सीनेशन टीम के साथ बैठकर अधिकारी कर्मचारियों को बूस्टर डोज लगवाने के लिए प्रेरित किया।

जिला प्रशासन द्वारा लगातार मार्केट में जागरूकता अभियान चलाए जाने के साथ ही मास्क नहीं लगाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है तथा लोगों को मास्क पहनने, फिजीकल दूरी बनाने एवं सकय -समय पर साबुन से हाथ धोने सहित सेनेटाइजर का उपयोग करने प्रेरित किया जा रहा है।

इस दौरान संयुक्त कलेक्टर शिव बनर्जी, सहित जिला कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी वैक्सीनेशन टीम के साथ डटे रहे।

"
"