जशपुर राष्ट्रीय ध्वज को निर्धारित समयावधि में नहीं उतारे जाने पर सहायक शिक्षक एलबी को किया गया निलंबित - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

सोमवार, 31 जनवरी 2022

जशपुर राष्ट्रीय ध्वज को निर्धारित समयावधि में नहीं उतारे जाने पर सहायक शिक्षक एलबी को किया गया निलंबित


जशपुर 31 जनवरी 2022

जशपुर जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे.के. प्रसाद ने बगीचा विकासखंड के प्रभारी प्रधानपाठक शासकीय प्राथमिक शाला चुल्हापानी की सहायक शिक्षक एल.बी, श्रीमती मनप्यारी तिर्की को गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर घोर लापरवाही, उदासीनता एवं गैरजिम्मेदारी बरतने के कारण निलंबित कर दिया है।

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर ध्वजारोहण उपरांत निर्धारित समय में राष्ट्रीय ध्वज को ससम्मान उतारा जाना था। किंतु ऐसा नहीं करते हुए घोर लापरवाही, उदासीनता एवं गैरजिम्मेदारी पूर्वक राष्ट्रीय ध्वज 29 जनवरी 2022 को सायं 4.30 बजे तक ध्वज फहरता रहा। उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम के तहत् सर्वथा विपरित है। जिला शिक्षा अधिकारी ने  निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी बगीचा नियत किया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

"
"