पत्थलगांव विधायक रामपुकार सिंह के मुख्य आतिथ्य में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 73वां गणतंत्र दिवस ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल ने फहराया तिरंगा - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

बुधवार, 26 जनवरी 2022

पत्थलगांव विधायक रामपुकार सिंह के मुख्य आतिथ्य में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 73वां गणतंत्र दिवस ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल ने फहराया तिरंगा

पत्थलगांव आज 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त एवं पत्थलगांव विधायक रामपुकार सिंह के मुख्य आतिथ्य पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल ने श्री जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में ध्वजारोहण किया। इस कार्यक्रम में समस्त नागरिकगणों के समक्ष विधि विधान के साथ झंडोतोलन का कार्यक्रम हुआ।। 


कार्यक्रम का संचालन करते हुए पत्थलगांव ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल ने अपने उद्द्बोधन मे कहा कि आज 73वें गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर समस्त नगरवासियों व जनप्रतिनिधियों को बधाई एवमं शुभकामनाएं उन्होंने कहा कि हमारा संविधान जो कि सम्पूर्ण विश्व का सबसे बड़ा संविधान माना जाता है। संविधान के निर्माण में डॉ. भीमराव अम्बेडकर का सबसे अहम योगदान रहा है।

गणतंत्र दिवस के इस पावन अवसर पर तिरंगा फहराने के बाद उपस्थित नागरिकों ने राष्ट्रगान गाया। समारोह में उपस्थित प्रदेश कांग्रेस महामंत्री व जिला पंचायत सदस्य आरती सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के संदेश का वाचन किया। 


इस अवसर पर छ.ग. गौसेवा आयोग के सदस्य शेखर त्रिपाठी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल, माशिमं सदस्य पवन अग्रवाल, पूर्व न.पं. अध्यक्ष उर्वशी सिंह, जिला पंचायत सदस्य आरती सिंह, बुधियारिन सोनी, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुकृत सिंह सिदार, महेंद्र सोनी, अंकित शर्मा(गोलू), रामचरण अग्रवाल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष निसामुद्दीन खान, पंकज लकड़ा समेत पार्षदगण व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सम्मिलित विशेष रूप से आमंत्रित हुए नागरिकों को प्रसाद स्वरूप मिष्ठान वितरण किया गया।

"
"