रायपुर : 22, 23 एवं 24 जनवरी को राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना.... कुछ हिस्सों गरज चमक के साथ ओलावृष्टि की संभावना जतायी..... Mausam update Mausam vibhag ne jari Kiya alert - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

शुक्रवार, 21 जनवरी 2022

रायपुर : 22, 23 एवं 24 जनवरी को राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना.... कुछ हिस्सों गरज चमक के साथ ओलावृष्टि की संभावना जतायी..... Mausam update Mausam vibhag ne jari Kiya alert

 


रायपुर, 21 जनवरी 2022

  मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 22  जनवरी की शाम एवं रात्रि में सरगुजा संभाग और उससे लगे बिलासपुर संभाग के जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने यहां गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जतायी है।

सरगुजा और बिलासपुर संभाग के जिलों में 23 जनवरी को भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और एक-दो स्थानों में गरज चमक के साथ ओलावृष्टि की संभावना जतायी गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दुर्ग और रायपुर संभाग के उत्तर में स्थित जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की सम्भावना है। दुर्ग और रायपुर संभाग के शेष भाग और बस्तर संभाग के उत्तर भाग में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छीटें पड़ सकते हैं। सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में तथा बस्तर संभाग और उससे लगे जिलों में 24 जनवरी को हल्की बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण पश्चिम राजस्थान और उससे दक्षिण पाकिस्तान के ऊपर बना हुआ है। इसके कारण प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त गरम हवा आ रही है। इसके कारण छत्तीसगढ़ राज्य में 22 जनवरी से 23 जनवरी न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना है। प्रदेश के उत्तरी भाग में 22 जनवरी को आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे शेष भागों में कुछ बादल रहने की संभावना है।

"
"