मनीष नेगी को मिला 'हमारे नायक' सम्मान
रायगढ़ कोरोना काल में भी शिक्षा को 'पढ़ई तुंहर दुआर" नवाचारी गतिविधियों के माध्यम से सार्थकता से जारी रखते हुए छत्तीसगढ़ स्कूली शिक्षा विभाग के 'हमारे नायक' कालम में स्थान सुनिश्चित करने ग्राम कोसमनारा निवासी सहायक शिक्षक मनीष नेगी का सम्मान किया गया। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के श्रेष्ठ शिक्षकों को सम्मानित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल ने यह सम्मान प्रदान किया और शिक्षा के क्षेत्र में रायगढ़ जिले की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी आर .पी आदित्य ,भुवनेश्वर पटेल,भूपेंद्र पटेल,एवं आलोक स्वर्णकार APC की गरिमामयी उपस्थिति रही
राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर के निर्देशानुसार प्रत्येक जिले के 'पढ़ई तुंहर दुआर 2 -0" नवाचारी गतिविधियोंके क्रियान्वयन में कोविड महामारी के दौरान भी शिक्षा से जोड़े रखने अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन करते हुए सी जी स्कुल वेबसाइट के हमारे नायक कालम में स्थान बनाने रायगढ़ बजरंगपारा में पदस्थ सहायक शिक्षक मनीष नेगी का सम्मान शाल ,श्रीफल , के साथ किया गया। इस सम्मान के लिए जिले के प्रत्येक विकास खंड के 04 श्रेष्ठ शिक्षकों का चयन पुरस्कार समिति द्वारा किया गया था।
उल्लेखनीय है की छत्तीसगढ़ शासन स्कूली शिक्षा विभाग के द्वारा चलाये जा रहे बस्ता विहीन कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य कराने एवं बच्चों को व्यवसायिक शिक्षा से जोड़ने संगीत शिक्षा , बांस से विभिन्न प्रकार के साज सज्जा के सामग्री बना उन्हें आत्मनिर्भर बनाने योगदान देने के लिए सहायक शिक्षक मनीष नेगी को पूर्व में भी cgschool.in' में भी हमारे नायक' का सम्मान दिया जा चुका है।

