जशपुर: पशुपालकों के पशुधन को ब्रूसेलोसिस जैसे घातक रोग से बचाने के लिए जिले में अभियान चलाकर पशुओं का टीकाकरण किया जा रहा है। - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

मंगलवार, 18 जनवरी 2022

जशपुर: पशुपालकों के पशुधन को ब्रूसेलोसिस जैसे घातक रोग से बचाने के लिए जिले में अभियान चलाकर पशुओं का टीकाकरण किया जा रहा है।

लाभार्थी पशु पालकों ने अपने पशुधन के निःशुल्क टीकाकरण करने हेतु प्रदेश सरकार का किया धन्यवाद


टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए अन्य पशुपालकों से किया गया आग्रह


जशपुर: पशुपालकों के पशुधन को ब्रूसेलोसिस जैसे घातक रोग से बचाने के लिए  जिले में  अभियान चलाकर पशुओं का टीकाकरण  किया जा रहा है।

 जिले में ब्रूसेलोसिस टीकाकरण अभियान आगामी 04 फरवरी 2022 तक संचालित किया जाएगा। अब तक सभी विकासखण्ड में कुल 1734 पशुओं का टीकाकरण किया गया है। जिसके अंतर्गत जशपुर विकासखंड में 157, मनोरा में 114, दुलदुला में 107, कुनकुरी में 121, कांसाबेल में 241, फरसाबहार में 216, बगीचा में 526 एवं पत्थलगांव में 252 मवेशियों को रोग से बचाने के लिए टीका लगाया गया है।

इसी कड़ी में आज फरसाबहार विकासखण्ड के ग्राम नीमगाँव निवासी श्री मरियानुश एक्का के यहाँ पशु पालन विभाग द्वारा घर पहुँचकर उनके गाय को ब्रूसेलोसिसजैसे घातक रोग से बचाने के लिए टीका लगाया गया। लाभार्थी मरियानुश एक्का ने बताया कि यह रोग लोक स्वास्थ्य की दृष्टि से अत्याधिक हानिकारक है। 

ब्रूसेलोसिस के कारण अधिकांश गाय एवं भैंस  की गर्भावस्था के अंतिम तिमाही में गर्भपात हो जाना, समय से पूर्व कमजोर बछड़ा या बछिया होने के साथ ही दुग्ध उत्पादन प्रभावित होता है। जिससे पशु पालक को अत्यधिक आर्थिक हानि होती है।
इसी प्रकार कोतबा नगर पंचायत के श्री विशेश्वर चौधरी के यहाँ भी उनके पशुधन को टीका लगाया गया। उन्होंने बताया कि अपने पशुधन को रोगों से बचाने के लिए समय समय पर टीका लगवाना आवश्यक है। इससे वे पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे। लाभार्थी पशुपालकों ने प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन को अपने पशुधन को रोगों से बचाने के लिए किए जा रहे निःशुल्क टीकाकरण के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही अन्य सभी पशु पालकों से अपने मवेशियों को  घातक बीमारी से बचाने के लिए  टीका लगवा कर अभियान को सफल बनाने  का आग्रह किया है।
"
"