प्रदेश साहू संघ के परम योद्धा माननीय श्री अर्जुन भैया जी हम सब को छोड़कर स्वर्ग लोक को गमन हो गए......आपके सद्भावना,समरसता, सहजता, सरलता व्यक्तित्व को हम सदैव स्मरण करेंगे - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

शुक्रवार, 28 जनवरी 2022

प्रदेश साहू संघ के परम योद्धा माननीय श्री अर्जुन भैया जी हम सब को छोड़कर स्वर्ग लोक को गमन हो गए......आपके सद्भावना,समरसता, सहजता, सरलता व्यक्तित्व को हम सदैव स्मरण करेंगे


साहू संघ छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित करने वाले ! साहू समाज के अर्जुन !! हम सबके प्रदेशाध्यक्ष माननीय श्री अर्जुन हिरवानी जी का आज ब्रम्ह मुहूर्त में सुबह 03 बजे स्वर्ग लोक को गमन हो गए ! माननीय अर्जुन भैया जी का यूं ही हम सबके बीच से चले जाना साहू समाज के लिए अत्यंत अपूर्णीय क्षति है !! एक प्रदेशाध्यक्ष के रूप में आपने सामाजिक समरसता ; नशामुक्त, समाज के विकाश लिए सतत संघर्ष ; तथा धर्मांतरण के विरुद्ध जो संघर्ष का संखनाद किया था वह सदैव _सदैव स्मरण किया जाता रहेगा !! माननीय श्री अर्जुन भैया जी एक साधारण किसान परिवार में जन्म लेकर अपने प्रतिभा और परिश्रम के बल बूते पर उच्च शिक्षा प्राप्त कर शासकीय सेवा में SDO के पद पर रहते हुए भी निरंतर समाज के दिन दुखी शोषित पीड़ित भाइयों/ बहनों की सेवा में अग्रसर रहे !! और समाज सेवा को  ही प्रभु सेवा मानकर शासकीय नौकरी को त्याग कर पूरा जीवन समाज के लिए अर्पित कर दिये !! आपका सम्पूर्ण जीवन एक कुशल प्रशासक ; संवेदनशील समाज सेवक तथा मानवीय मूल्यों के लिए समर्पित रहा है !! आपके अचानक हम सबको छोड़ कर चले जाना निश्चित ही सम्पूर्ण समाज के लिए कभी न पूरी होने वाली कमी है !! अंत में विधि के विधान के आगे हम सब नतमस्तक है !! माननीय अर्जुन भैया जी के परिवार / उनके शुभचिंतकों के प्रति हम सबकी की संवेदना है तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ की ओर से उनके श्री चरणों में कोटि कोटि सादर शत शत नमन है ।

परम पिता परमेश्वर अपने श्रीचरणों में आपको परम धाम स्थान दें 

परिवार एवम ईष्ट मित्रों को इस अपार दुख संकट को सहने की संबल प्रदान करें

"
"