छत्तीसगढ़ में आज 23 हजार 590 सैम्पलों की हुई जांच प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 118 प्रतिशत आज 01 जनवरी की स्थिति में प्रदेश की पॉजिटिविटी दर 1.18 प्रतिशत है
आज प्रदेश भर में हुए 23 हजार 590 सैंपलों की जांच में से 279 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं ।
प्रदेश के 09 जिलों में आज कोरोना का कोई नया मामला नहीं
• प्रदेश में आज 01 जनवरी को 09 जिलों बेमेतरा , कबीरधाम , महासमुंद , गरियाबंद , मुंगेली , कोंडागांव , दंतेवाड़ा , कांकेर एवं नारायणपुर में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है । सरगुजा , कोरिया , बलरामपुर , बस्तर एवं बीजापुर से 01-01 , बालोद , धमतरी , बलौदाबाजार एवं सुकमा से 02-02 , राजनांदगांव से 04 , सूरजपुर से 05 , गौरेला - पेंड्रा - मरवाही से 07 कोरोना संक्रमित पाए गए ।

