बलरामपुर से ब्यूरो अर्जुन प्रसाद गुप्ता
आज दिनाँक 21 जनवरी 2022 दिन शुक्रवार को कलेक्टर बलरामपुर श्री कुंदन कुमार (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) द्वारा रक्षित केंद्र बलरामपुर स्थित जय जवान वृन्दावन उद्यान में नवनिर्मित ओपन जिम का फीता काटकर शुभारंभ किया गया।
उक्त अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री सुशील कुमार नायक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन श्री प्रशांत कतलम, पुलिस अधीक्षक अजाक श्री जितेंद्र खूटे, उप पुलिस अधीक्षक ज्योत्सना चौधरी, रक्षित निरीक्षक बलरामपुर श्री सनत कुमार ठाकुर, थाना प्रभारी बलरामपुर श्री सुरेंद्र उके एवं रक्षित केंद्र बलरामपुर के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

