जशपुर : महिला बाल विकास विभाग और पुलिस विभाग की टीम ने आज बगीचा विकासखंड के गांव भडिया पहुंचकर 15 वर्ष की बालिका का बाल विवाह रूकवाया - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

रविवार, 23 जनवरी 2022

जशपुर : महिला बाल विकास विभाग और पुलिस विभाग की टीम ने आज बगीचा विकासखंड के गांव भडिया पहुंचकर 15 वर्ष की बालिका का बाल विवाह रूकवाया

 


जशपुर 23 जनवरी 2022

जशपुर जिले के बगीचा विकास  खंड में महिला बाल विकास विभाग और  पुलिस विभाग के टीम के संयुक्त प्रयास से आज बगीचा के ग्राम भड़िया सरधापाठ पहुंच कर नाबालिग लड़की का बाल विवाह रूकवाया गया है और परिवार के  परिजनों उनके माता-पिता को समझाईश दी गई कि लड़की का विवाह 18 वर्ष होने पर ही करें टीम ने जानकारी देते हुए कहा कि बाल विवाह अपराध की श्रेणी में आता है। महिला बाल विकास विभाग के जानकारी अनुसार बालिका की उम्र 15 साल बताया गया है।  और बालिका का विवाह सरगुजा जिले के ग्राम चित्र पुर के लड़के के साथ शादी तय किया गया था जिसकी सूचना महिला बाल विकास विभाग और पुलिस विभाग को मिलने पर बाल विवाह रूकवाया गया है। साथ ही गांव की सरपंच और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को निगरानी रखने के लिए कहा गया है। बालिका के माता-पिता ने अपनी बेटी की शादी 18 वर्ष पूरा होने के बाद ही शादी करने सहमति दी है।
"
"