ज्योतिष सेक्शन में जानिए आज आपके सितारे क्या कह रहे हैं। दैनिक राश‍िफल 28 जनवरी 2022 में आप सभी 12 राश‍ियों का भविष्यफल पढ़ सकते हैं. - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

गुरुवार, 27 जनवरी 2022

ज्योतिष सेक्शन में जानिए आज आपके सितारे क्या कह रहे हैं। दैनिक राश‍िफल 28 जनवरी 2022 में आप सभी 12 राश‍ियों का भविष्यफल पढ़ सकते हैं.

 


मेष : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आर्थिक रूप से थोड़ा आगे बढ़ने की जरूरत है। आज आपको किसी विदेशी कंपनी से डील होने की संभावना है।


वृषभ : आपका मान-सम्मान बढ़ेगा

आज पड़ोसियों के साथ मिलकर किसी सामाजिक कार्य में सहयोग करेंगे। इससे लोगों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।


मिथुन : दिन सकारात्मक रहेगा

किसी रिश्तेदार से मिलने के लिए आप उनके घर जाने का मन बना लेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आज आप जो भी काम शुरू करेंगे वह जल्द ही पूरा होगा।


कर्क : आज अच्छा दिन होगा

आज अच्छा दिन होगा। अकारण बाधाएं स्वतः समाप्त हो जाएंगी। आज आपको मातृ पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार मिलेगा।


सिंह : आज आपका मन प्रसन्न रहेगा

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। अचानक आपको किसी धार्मिक कार्य में सहयोग करने का अवसर मिलेगा। ऐसा करने से आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होगा।


कन्या: रिश्तों में मिठास आएगी

बच्चे अपने दिल की बात अपने माता-पिता से साझा करेंगे। जीवनसाथी के साथ पार्क में घूमने निकलेंगे।जिससे रिश्तों में और भी मिठास आएगी।


तुला :दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी

आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने का रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी, आज कोई नया व्यवसाय शुरू करने से पहले किसी की सलाह जरूर लें।


वृश्चिक:लेखकों की सराहना की जाएगी

लेखकों की सराहना की जाएगी। इस दिन आप कोई नई रचना भी शुरू कर सकते हैं। आज ईमानदार लोगों की मदद से आप बड़े से बड़े प्रोजेक्ट को आसानी से पूरा कर पाएंगे।


धनु : वित्तीय स्थिति को सुधारने का प्रयास करेंगे

आज बड़ों से प्रेरणा लेकर काम शुरू करने की जरूरत है। आप अपनी रचनात्मक क्षमता का उपयोग अपनी वित्तीय स्थिति को सुधारने के लिए करेंगे।


मकर: अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें

आज आपका दिन कुछ ज्यादा ही फायदेमंद रहेगा। कोई भी नया बिजनेस शुरू करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें।


कुंभ: अन्य लोगों का सहयोग मिलता रहेगा

अगर आप धैर्य के साथ अपने काम पर ध्यान देंगे तो यह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको जीवन में अन्य लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।


मीन: आज आपका दिन खुशियों भरा रहेगा

आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। नौकरी के मामले में आप काफी व्यावहारिक रहेंगे। आपके वरिष्ठ आप की तारीफ करेंगे।

"
"