मेष : आज आपका दिन अनुकूल रहेगा
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। परिवार में किसी शुभ आयोजन की रूपरेखा बनेगी। विद्यार्थी अपना समय पढ़ाई में व्यतीत करेंगे, इससे उन्हें सफलता मिलेगी।
वृषभ : सुनहरे अवसर आपको प्राप्त हों
आज आप खुद को फिट रखने के लिए खान-पान में सुधार करेंगे। व्यापार से जुड़े सुनहरे अवसर आपको प्राप्त होंगे।
मिथुन : जातकों को कार्य में लाभ मिलेगा
सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। ऑफिस में आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को कार्य में लाभ मिलेगा।
कर्क : समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी
ऑफिस में आपका काम बेहतरीन रहेगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज का दिन आपका अच्छा बीतेगा।
सिंह : नए मेहमानों के आने की संभावना है
माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने की योजना बनाएंगे। घर में नए मेहमानों के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा
कन्या: आज का दिन बहुत अच्छा
आज जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा। दोस्त के साथ घर पर मूवी देखने का प्लान करेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है।
तुला : आज आपके व्यापार की गति तेज रहेगी
आज आपको व्यापार में कोई बड़ा प्रस्ताव मिलने से धन लाभ होगा। आज आपके व्यापार की गति तेज रहेगी।
वृश्चिक: आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। व्यापारिक यात्राएं हो रही हैं। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध और बेहतर होंगे।
धनु : दिन ठीक-ठाक रहेगा
आज आपको दोस्तों के साथ कहीं जाने का कार्यक्रम रद्द करना पड़ेगा। आपको किसी के प्रति अपनी राय अपने तक ही रखनी चाहिए। दिन ठीक-ठाक रहेगा।
मकर: आप अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों में खर्च करेंगे
आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। आप अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों में खर्च करेंगे।
कुंभ: अपनी मेहनत के अनुसार फल मिलेगा
सरकारी कर्मचारियों को आज इस राशि का लाभ मिलने की संभावना है। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल मिलेगा।
मीन: आपका मन जोश से भरा रहेगा
नए कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं फायदेमंद साबित होंगी। आज जीवनसाथी के सहयोग से आपका मन जोश से भरा रहेगा।

