मोदी के ट्विटर अकाउंट के फिर से हैक (PM Modi Twitter Account Hacked) होने की खबर आई, सबसे पहला सवाल ये खड़ा हुआ कि पीएम का अकाउंट सुरक्षित नहीं है आम जनता का क्या.... अकाउंट सुरक्षित कैसे करें पढ़िए पूरी खबर - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

सोमवार, 13 दिसंबर 2021

मोदी के ट्विटर अकाउंट के फिर से हैक (PM Modi Twitter Account Hacked) होने की खबर आई, सबसे पहला सवाल ये खड़ा हुआ कि पीएम का अकाउंट सुरक्षित नहीं है आम जनता का क्या.... अकाउंट सुरक्षित कैसे करें पढ़िए पूरी खबर

 


नई दिल्ली: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्विटर अकाउंट के फिर से हैक (PM Modi Twitter Account Hacked) होने की खबर आई, तो सबसे पहला सवाल ये खड़ा हुआ कि पीएम का अकाउंट सुरक्षित नहीं है तो आम जनता का क्या. बता दें शनिवार देर रात कुछ देर के लिए पीएम का अकाउंट हैक हो गया था. उनके अकाउंट से बिटकॉइन को लीगल करने का ट्वीट (Modi Tweet) भी किया गया. ये पहली बार नहीं है जब किसी सेलिब्रिटी का अकाउंट हैक हुआ हो. खुद पीएम मोदी का अकाउंट भी इससे पहले सितंबर 2020 में हैक हुआ था. इसके अलावा जुलाई में जो बाइडेन, बराक ओबामा, बिल गेट्स और एलन मस्क का ट्विटर अकाउंट भी हैक हो हुआ है. ट्विटर अकाउंट की हैकिंग आम बात होती जा रही है. ऐसे में आपको कैसे पता चलेगा कि आप हाकर्स के शिकार (How To Protect Twitter Account) तो नहीं बन गए. हम बताते हैं...


कितने सुरक्षित हैं आपके अकाउंट

आपके सोशल मीडिया के अकाउंट कितने सुरक्षित हैं इसे लेकर हर किसी के मन में संशय रहता है. भले ही कंपनियां इसकी सेफ्टी को लेकर बड़े-बड़े दावे करती हैं, लेकिन लगातार आती हैकिंग और ऑनलाइन फ्रॉड की खबरें डराती हैं. कारण है आज के समय में कई लोगों के बैंक के डिटेल्स ऑटो सेव में चले जाते हैं या किसी अकाउंट में सेव हो गए हों तो उससे पैसों की चपत लग सकती है. ऐसे में आप भी ध्यान रखें कि आपका अकाउंट हैक तो नहीं हो गया है. कैसे ये हम बताते हैं. 


यह भी पढ़ें: CM भूपेश बघेल जयपुर कांग्रेश रैली आयोजन में pm मोदी सरकार की महंगाई को लेकर  भूपेश बघेल की  6 मिनट तक संबोधित किया भूपेश बघेल की video मैं सीधा निशाना प्रधानमंत्री पर लगाया देखिए वीडियो


कैसे पता चलेगा कि आपका अकाउंट हैक हो गया?

कुछ सिंपल स्टेप्स की मदद से आप ये पता लगा सकते हैं कि आपका फेसबुक या ट्विटर अकाउंट हैक तो नहीं किया गया है. इनकी मदद से आप डिवाइस के अपने अकाउंट के लॉगिन की पूरी हिस्ट्री पता कर सकते हैं और ये भी कि किसी और ने कोई एक्टिविटी तो नहीं की है. इन बातों से पता लगता है कि आपके अकाउंट हैकर के हाथ लग गया है...

आपके अकाउंट से कोई अनजान ट्वीट या किसी के ट्वीट पर लाइक, कमेंट हो जो आपने किया ही नहीं

आपके अकाउंट से भेजे गए डायरेक्ट मैसेज नजर आना बंद हो गाए.

आप ट्विटर पर लॉगिन करें और आपका पासवर्ड गलत बता दे और आपको इसे रीसेट करने का मैसेज आए

Twitter से मिले हर नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़िए. 

Twitter से नोटिफिकेशन मिले कि आपके अकाउंट की इंफॉर्मेशन बदली गई है, उसपर जरूर ध्यान दें

अगर आपने अपने Twitter अकाउंट में ऐसी कोई भी एक्टिविटी देखी तो हो सकता है कि आपका अकाउंट हैक हो गया है


यह भी पढ़ें: आज छत्तीसगढ़ प्रदेश भर में हुए 13 हजार 110 सैंपलों की जांच में से 25 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं प्रदेश के 17 जिलों में आज कोरोना का कोई नया मामला नहीं है


हैकिंग से ऐसे बचें

हैकिंग से बचने के लिए आपका अलर्ट रहना सबसे जरूरी है. सबसे पहले याद रखे कि किसी के साथ अपने सोशल मीडिया अकाउंट की डिटेल शेयर ना करें. इसके अलावा कोई अनजान नंबर से आपसे OTP मांगे तो कभी ना दें. फिशिंग लिंक को लेकर ध्यान रखें. ऐसे लिंक पर क्लिक करने से आप फंस सकते हैं. हर कंपनी को अपनी एप्लिकेशन की रेगुलर टेस्टिंग एंड ऑडिटिंग करवाना जरूरी है. साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट की मानें तो हैकर्स हर सोशल मीडिया अकाउंट को हैक करने के लिए ही जैसा तरीका अपनाते हैं.  फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, लिंक्डइन जैसे सोशल मीडिया अकाउंट पर सबसे पहले हैकर्स कॉल या मैसेज करके आपसे फिशिंग लिंक शेयर करते हैं. इस लिंक पर क्लिक करने पर फेसबुक, ट्विटर जैसी ही दिखने वाली साइट पर आ जाते हैं. इस पर आपको लॉगिन करने को कहा जाएगा. इससे हैकर्स अकाउंट का ID और पासवर्ड चुरा लेते हैं. कई बार प्राइवेसी सेटिंग बदलने के नाम पर भी हैकर्स OTP मांग लेते हैं. ब्राउजर में कोई अज्ञात या असुरक्षित वेबसाइट न खोलें. इसलिए ऐसी किसी भी लिंक पर जाने से पहले अच्छे से क्रॉस चैक कर लें.

"
"