छत्तीसगढ़ में आज 13 हजार 110 सैम्पलों की हुई जांच प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 0.19 प्रतिशत आज 12 दिसम्बर की स्थिति में प्रदेश की पॉजिटिविटी दर 0.19 प्रतिशत है ।
आज प्रदेश भर में हुए 13 हजार 110 सैंपलों की जांच में से 25 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं । • प्रदेश में आज कोरोना संक्रमित किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है । प्रदेश के 17 जिलों में आज कोरोना का कोई नया मामला नहीं प्रदेश में आज 12 दिसम्बर को 17 जिलों राजनांदगांव , बालोद , बेमेतरा , रायपुर , महासमुंद , गरियाबंद , गौरेला - पेंड्रा - मरवाही , सरगुजा , कोरिया , सूरजपुर , बलरामपुर , जशपुर , बस्तर , कोंडागांव , दंतेवाड़ा , सुकमा एवं नारायणपुर में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है । कबीरधाम , जांजगीर - चांपा एवं मुंगेली से 01-01 , धमतरी , कोरबा , कांकेर एवं बीजापुर से 02-02 , बलौदाबाजार एवं रायगढ़ से 03-03 , दुर्ग एवं बिलासपुर से 04-04 कोरोना संक्रमित पाए गए
अधिक जानकारी के लिए नीचे pdf को क्लिक करें
नोवेल कोरोना वायरस के संबंध में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मीडिया बुलेटिन 12 दिसम्बर 2021

