जैविक कृषि करने वाले जिले के पांच किसान होंगे मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित। राज्य स्तरीय प्रगतिशील किसान सम्मेलन रायपुर में आज। - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

रविवार, 5 दिसंबर 2021

जैविक कृषि करने वाले जिले के पांच किसान होंगे मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित। राज्य स्तरीय प्रगतिशील किसान सम्मेलन रायपुर में आज।

 


रिपोर्टर-सुरेश कुमार यादव         

जांजगीर चाम्पा न्यू इंडियन एक्सप्रेस द्वारा राज्य स्तर पर कृषि व सम्बद्ध  क्षेत्र के उन्नत व प्रगतिशील कृषकों, स्व सहायता समूहों का सम्मेलन व सम्मान समारोह आज 6 दिसंबर को बेबिलांन कैपिटल रायपुर में आयोजित किया गया है। जिसमें जिले के बलौदा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत जाटा के आश्रित ग्राम बहेराडीह के कृषक मित्र दीनदयाल यादव को छत्तीसगढ़ के छत्तीस भाजी व जैविक कृषि क्षेत्र में  प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इसी तरह सिवनी चाम्पा के कृषक मित्र रामाधार देवांगन को अलसी के जैकेट व  जैविक सुगंधित धान, बम्हनीडीह ब्लॉक के लखुर्री गांव के प्रगतिशील किसान रामप्रकाश केशरवानी को जैविक कृषि वानिकी व उद्यानिकी, बिरगहनी च के किसान श्यामलाल राठौर को 21 प्रकार की देशी व  जैविक सुगंधित धान, और नवागढ़ ब्लाक के महंत गांव के किसान दुष्यंत सिंह को जैविक सुगंधित धान की खेती कृषि क्षेत्र में सम्मानित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि जिले के इन किसानों के द्वारा सालों से  किसानों को जैविक कृषि व सुगंधित धान की खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करने का लगातार काम किया जा रहा है। वहीं जिले के सभी ब्लाकों के गौठान में भी उन्नत किस्म की जैविक खाद स्व सहायता समूहों के महिलाओं को तैयार करने के लिए प्रशिक्षण देने का काम कर रहे हैं। दुष्यंत सिंह जिले में एक ऐसे किसान हैं। जिन्होंने सुगंधित धान रामजीरा का पेटेंट भी केन्द्रीय किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार दिल्ली में करा चुके हैं और उन्हें कृषि क्षेत्र में राज्य ऒर केंद्र सरकार के द्वारा कई पुरस्कार से नवाजा गया है। इसी तरह रामप्रकाश केशरवानी को कृषि क्षेत्र में डॉ खूबचंद बघेल पुरस्कार  के विजेता है। दीनदयाल यादव को कृषि में नवाचार के नाम पर राष्ट्रीय स्तर पर शासन ने पुरस्कृत किया है। वहीं रामाधार देवांगन और श्यामलाल राठौर को राज्य स्तर पर कृषि क्षेत्र में कई पुरस्कार शासन से मिल चुका है। वैसे जिले में कृषि क्षेत्र में मुनुद के किसान शिवकुमार तिवारी, कोटमी के किसान घनश्याम पटेल, कटनई के किसान दुर्गाचरण पटेल, उदेबन्द के किसान भागवत केवट, मदनपुरगढ़ के किसान फिरन लाल केंवट आदि ने जिले का नाम रोशन किया है।





"
"