1. परीक्षा आयोजन की संभावित तिथि-23.01.2022 दिन रविवार ।
2 ऑन लाईन आवेदन भरने की प्रारंभिक तिथि-03.12.2021/
3. ऑन लाईन आवेदन भरने की अंतिम तिथि-30.12 2021 (रात्रि 11:59 बजे तक)
4. पदनाम एवं श्रेणी- पर्यवेक्षक, तृतीय श्रेणी(कार्यपालिक) केवल महिलाओं के लिए
5. वेतनमान -6200-20200 ग्रेड वेतन 2400/-(मैट्रिक्स वेतन लेवल 06)
छत्तीसगढ़ में महिला एवं बाल विकास विभाग में केवल महिला सुपरवाइजरों की भर्ती होने जा रही है। 200 पदों के लिए हो रही इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सीधी और परिसीमित दोनों तरह की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 दिसंबर की आधी रात तक किया जा सकेगा। सीधी भर्ती के लिए 100 पद और परिसीमित भर्ती के लिए 100 पद आरक्षित किए गए हैं।
परिसीमित पद के लिए केवल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ही आवेदन कर सकती हैं।
व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने आवेदन के विस्तृत निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके मुताबिक इन सुपरवाइजर पद पर केवल छत्तीसगढ़ की मूल निवासी महिलाएं ही आवेदन कर पाएंगी। इसके लिए 30 दिसंबर को रात 11.59 बजे तक व्यावसायिक परीक्षा मंडल की वेबसाइट https://vyapam.cgstate.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदकों को 50 रुपए शुल्क के साथ 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक त्रुटि सुधार का समय दिया गया है। इसकी परीक्षा 23 जनवरी 2022 को दो पालियों में आयोजित की जानी है। पहली पाली में सुबह 9 बजे से 12.15 बजे तक खुली सीधी भर्ती के लिए होगी। दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे तक परिसीमित सीधी भर्ती के आवेदकों की परीक्षा ली जाएगी
भर्ती के लिए यह होगी शैक्षणिक योग्यता
खुली सीधी भर्ती वाले सुपरवाइजर पद पर आवेदन के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या समतुल्य उपाधि को न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता तय किया गया है। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि तक स्नातक पास होना जरूरी है। यानी इस साल स्नातक अंतिम वर्ष में पढ़ाई कर रही छात्रा आवेदन नहीं कर सकती।
भर्ती के लिए हायर सेकेंडरी पास
वहीं परीसीमित सीधी भर्ती वाले पदों पर आवेदन के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10+2 से 12वीं अथवा हायर सेकेंडरी पास तय है। यहां भी शर्त वही है कि फॉर्म भरने की अंतिम तिथि यानी 30 दिसंबर तक हायर सेकेंडरी का प्रमाणपत्र होना चाहिए। इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में 10 वर्ष की सेवा होनी चाहिए। इसकी गणना एक जनवरी 2021 के आधार पर की जानी है। दस्तावेजों के परीक्षण के दौरान भी वह सेवा में होनी चाहिए।
18 से 45 वर्ष तक की महिलाएं कर सकेंगी आवेदन
व्यापमं के मुताबिक आवेदन की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष निर्धारित है। 40 वर्ष की आयु तक के लोग आवेदन के पात्र होंगे। लेकिन आरक्षित वर्गों और महिलाओं को आयु सीमा में जो छूट दी गई है वह भी मिलेगी। इसके बाद भी अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
महिला एवं बाल विकास विभाग में पर्यवेक्षक (सुपरवाईजर) के रिक्त 200 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभाग में सुपरवाईजर के रिक्त पदों पर खुली सीधी भर्ती और परिसीमित सीधी भर्ती द्वारा नियुक्ति की जा रही है। इसके लिए छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। नियुक्ति के लिए छत्तीसगढ़ की मूल निवासी महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं। नियमानुसार आरक्षित श्रेणियों और दिव्यांगजनों के लिए भी पद आरक्षित है। खुली सीधी भर्ती में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या समतुल्य उपाधि रखने वाली महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। परिसीमित सीधी भर्ती के लिए केवल विभाग में 10 वर्षों से सतत् कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ही आवेदन के लिए पात्र होंगी।
आवेदन करने की प्रक्रिया 3 दिसम्बर से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार 30 दिसम्बर 2021 को रात 11.59 बजे तक व्यापम की वेबसाईट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों को 50 रूपए शुल्क के साथ 31 दिसम्बर से 2 जनवरी 2022 तक त्रुटि सुधार का समय दिया गया है। परीक्षा 23 जनवरी 2022, रविवार को दो पाली में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली में सुबह 9 बजे से 12.15 बजे तक खुली सीधी भर्ती और दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे तक परिसीमित सीधी भर्ती हेतु परीक्षा का आयोजन होगा। विस्तृत जानकारी छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल की वेबसाईट https://vyapam.cgstate.gov.in से प्राप्त की जा सकती है।