जशपुर कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का निराकरण गंभीरता से करने के दिए निर्देश..... !पंचायतों से बकाया राशि की वसूली करने के निर्देश.....!प्रत्येक सप्ताह पटवारियों की बैठक लेकर प्रगति की जानकारी ले भू-अर्जन के प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश.....राजस्व अधिकारियों को किसी भी तरह की लापरवाही नहीं करने की सख्त हिदायत - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

सोमवार, 13 दिसंबर 2021

जशपुर कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का निराकरण गंभीरता से करने के दिए निर्देश..... !पंचायतों से बकाया राशि की वसूली करने के निर्देश.....!प्रत्येक सप्ताह पटवारियों की बैठक लेकर प्रगति की जानकारी ले भू-अर्जन के प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश.....राजस्व अधिकारियों को किसी भी तरह की लापरवाही नहीं करने की सख्त हिदायत



जशपुरनगर 13 दिसम्बर 2021

कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल ने आज राजस्व विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर भू-अर्जन के प्रकरण, डायवर्सन, सीमांकन, बटांकन, नामांतरण, पंचायत से बकाया राशि की वसूली सहित राजस्व के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को 01 माह के अंदर लंबित प्रकरणों के निराकरण में प्रगति लाने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि एसडीएम, तहसीलदार अपने-अपने कोर्ट में बैठे और पक्षकारों को पेशी की तारीख देकर प्राथमिकता से आवेदनों का निराकरण करें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री आई.एल.ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर श्री अखिलेश साहू, सभी एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार उपस्थित थे।

 
समीक्षा के दौरान सभी एसडीएम को भू-अर्जन के प्रकरणों का निराकरण करके बकाया मुआवजा राशि पात्र हितग्राहियों को वितरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एसडीएम को अपने-अपने ब्लॉक में प्रत्येक सप्ताह पटवारियों की बैठक लेकर राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि लंबित प्रकरणों के निराकरण में प्रगति लायी जा सके। 




कलेक्टर ने डायवर्सन वाले प्रकरणों को भी निराकरण करने के लिए कहा है। 01 वर्ष, 02 वर्ष और 03 वर्ष तक के लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से लेते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए हैं, साथ ही लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत आने वाले सभी आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण करने के लिए कहा है। उन्होंने राजस्व संबंधी सभी  आवेदनों  को ऑनलाईन एंट्री करने के लिए भी कहा है। साथ ही खाता विभाजन, नक्शा दुरुस्तीकरण के आवेदनों का भी निराकरण करने के निर्देश दिए है। 



कलेक्टर ने पंचायतों से बकाया राशि की भी वसूली गंभीरता से करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रकरणों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं चलेगी। इसका विशेष ध्यान रखें। 

"
"