तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार दोपहर को हुए हेलीकॉप्टर हादसे में उत्तराखंड का सूरज डूब गया। भारतीय वायुसेना के एमआई-17 वी फाइव हेलीकॉप्टर में सवार चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बिपिन रावत व उनकी पत्नी मधुलिका रावत की इस हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। शाम छह बजकर तीन मिनट पर जैसे ही वायुसेना ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी कि हेलीकाप्टर हादसे में सीडीएस बिपिन रावत व उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 13 लोगों की मौत हो गई
भाजयुमो मंडल रघुनाथ नगर सीडीएस जनरल शहीद बिपिन रावत व अन्य 11 सैन्य सैनिकों को दीया भावपूर्ण श्रद्धांजलि
बलरामपुर 12-12-2021 दिन रविवार
बलरामपुर के ग्राम पंचायत रघुनाथ नगर में भाजयुमो मंडल रघुनाथ नगर के देश में हुई इस गहरा दुख करते हुए भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष विनोद जायसवाल के नेतृत्व में शहीदों को मोमबत्ती जलाकर दो मिनट मौन धारण करके विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की अंत में जवानों की शहादत पर कार्यकर्ताओं के हृदय के अंतर्मन स्वर से शहीद बिपिन रावत अमर रहे शहीदों का बलिदान हम नहीं भूलेंगे भारत माता की जय, भारत के वीर जवानों की जय, वंदे मातरम, जैसे नारों से गांव को गूंजमय हो उठा उसी दौरान उपस्थित भाजयुमो मंडल अध्यक्ष विनोद जायसवाल ने हेलीकाप्टर दुर्घटना में शहीद हुए देश के वीर जवानों के शहादत को अपूणीय क्षति बताया, भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विनोद जयसवाल वरिष्ठ नेता श्याम लाल साहू रामाशंकर पंत युवा मोर्चा मंडल मंत्री प्रमोद जायसवाल सोशल मीडिया प्रमुख सुंदरम साहू मुकेश पंच सत्यम साहू कमाल चंद साहू व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रिपोर्टर- अवधेश जायसवाल

