जशपुर फरसाबहार रात्रि कालीन जन चौपाल लगाकर किया लोगों की समस्याओं का निवारण- सरकारी योजना के बारे में दी जानकारी - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

गुरुवार, 25 नवंबर 2021

जशपुर फरसाबहार रात्रि कालीन जन चौपाल लगाकर किया लोगों की समस्याओं का निवारण- सरकारी योजना के बारे में दी जानकारी

 


      छत्तीसगढ़ के आखिरी छोर उड़ीसा की सीमा रेखा की कुछ ही दूरी पर स्थित जसपुर जिले के नाग लोक से प्रसिद्ध जनपद पंचायत फरसाबहार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बोखी में रात्रिकालीन जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों के विभिन्न समस्याओं से रूबरू होते हुए एवं शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में कृषि विस्तार अधिकारी नंदे राम भगत ने ग्रामीणों को विस्तार से अवगत कराते हुए कहा कि आम जनों की समस्याओं के निवारण के लिए जन चौपाल का आयोजन किया गया है, ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आपकी जो भी समस्या जैसे पेंशन वृद्धा

 पेंशन, नल जल की असुविधा, विद्युत आपूर्ति समस्या, कृषि भूमि समस्या,सीमांकन समस्या, बैंक संबंधित समस्या, आवासीय असुविधा, रोजगार गारंटी के तहत रोजगार न मिलने की समस्या, एवं अन्य किसी भी समस्या के निराकरण हेतु संबंधित कर्मचारी के पास आवेदन देकर समस्या से निजात पाई जा सकती है, और आप लोगों की समस्या का समाधान किया जा सकता है, छत्तीसगढ़ शासन के दिशा निर्देशन में जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन कर आमजन की समस्या से रूबरू होकर अधिकारी दल द्वारा सुनी एवं समाधान किया जाता रहा है, जन चौपाल के माध्यम से अधिकारी व आमजन के बीच सीधा संबंध स्थापित होने से आम जनों को अपनी तकलीफें कहने में सहजता होती है, जिससे आमजन अपनी समस्याओं को व्यक्त करने में किसी भी प्रकार की परेशानी महसूस नहीं करते हैं,जन चौपाल कार्यक्रम में भारी संख्या में उपस्थित महिला पुरुष ने अपनी समस्याओं से उपस्थित संबंधित अधिकारियों को आवेदन भी प्रस्तुत किया है, जिसमें पेंशन संबंधित और राजस्व एवं फौती नामांतरण संबंधित आवेदन भी प्रस्तुत किया गया है।

    जन चौपाल के दौरान ग्राम बोखी के आश्रित ग्राम लकराघरा और बिरहीपानी के प्राथमिक शाला में शिक्षकों की कमी के विषय में चर्चा किया गया, एवं प्राथमिक शाला के पहली और दूसरी कक्षा के बच्चों को दो-दो घंटे पढ़ाने की बात कही गई, तथा ग्राम बोखी के माध्यमिक शाला के प्रांगण में बाउंड्री वाल का निर्माण कार्य अधूरा है, जिसका मुख्य कारण सीमांकन भूमि की जानकारी नहीं होना बताया गया है, इस संबंध में राजस्व अधिकारी तहसीलदार को भी अवगत कराया गया है, तथापि ग्राम बोखी में स्थित गोठान को औद्योगिक सौंदर्य पार्क के रूप में विकसित करने के लिए उपस्थित जन समुदाय से विस्तृत चर्चा किया गया, एवं गोठान में निर्मित तालाब को एवं तालाब के बगल में और तालाब निर्माण कर मछली बीज उत्पादन करने के विषय में चर्चा किया गया, एवं मछली पालन पर विशेष जोर देते हुए गोठान की कुछ ही दूरी पर स्थित नदी की सफाई कर उसमें जाली लगाकर मछली पालन पर चर्चा किया गया सफाई हेतु ग्रामीणों की मदद ली जाएगी।

       जन चौपाल में उपस्थित जनसमुदाय महिला एवं पुरुष मुख्य रूप से एवं विशेष रूप से अपने चहेता, छत्तीसगढ़ के संचालन कर्ता, छत्तीसगढ़ शासन की बागडोर संभालने वाले नेता माननीय मुख्यमंत्री महोदय श्री भूपेश बघेल जी को आमंत्रित करने हेतु मांग की है।

     जन सम्मेलन में उपस्थित संबंधित अधिकारी सुखसाय भण्डारी पटवारी हल्का नंबर 20, कृषि विस्तार अधिकारी नंदे राम भगत, पशु चिकित्सक अधिकारी चेतराम यादव, ग्राम पंचायत सचिव नित्यानंद साय, रोजगा जबर गारंटी सचिव संगीता पैंकरा, प्रमोद कुमार साहू तकनीकी सहायक, विद्युत कर्मी शिव प्रसाद साय, सरपंच श्री प्रमोद पैंकरा एवं मुख्य रूप से गणेश राम यादव ऋषि कुमार यादव लोचन राम यादव, गंगा प्रसाद यादव तथा   बनवारीलाल की भूमिका जन चौपाल कार्यक्रम में सराहनीय रही ।





"
"