जशपुर के हिंदू हृदय सम्राट माने जाने वाले प्रबल प्रताप सिंह जूदेव का उनके हिंदुत्व के समर्पण और योगदान के लिए तेलंगाना से विधानसभा के भाजपा विधायक और हिन्दू शेर टी०राजा सिंह ने उनका भावी सम्मान किया - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

गुरुवार, 25 नवंबर 2021

जशपुर के हिंदू हृदय सम्राट माने जाने वाले प्रबल प्रताप सिंह जूदेव का उनके हिंदुत्व के समर्पण और योगदान के लिए तेलंगाना से विधानसभा के भाजपा विधायक और हिन्दू शेर टी०राजा सिंह ने उनका भावी सम्मान किया



जशपुर के हिंदू हृदय सम्राट माने जाने वाले प्रबल प्रताप सिंह जूदेव का उनके हिंदुत्व के समर्पण और योगदान के लिए तेलंगाना से विधानसभा के भाजपा विधायक और हिन्दू शेर टी०राजा सिंह ने उनका भावी सम्मान किया और निरंतर ही राज्यों में चल रहे हिंदुत्व, धर्मान्तरण और अन्य मुद्दों पर कार्य करने के लिये प्रेरित किया। 


   विदित हो कि जहाँ एक तरफ जशपुर कुमार प्रबल प्रताप सिंह जूदेव अपने पिता स्वर्गीय कुमार साहब के पथ पर चल रहे है।  लगातार हिंदुत्व के लिए समर्पित होकर अपना सर्वस्व न्यौछावर कर कार्य कर रहे हैं। 


  इधर तेलंगाना क्षेत्र में हिंदुत्व के लिये हुंकार भरने वाले भाजपा विधायक हिन्दू शेर टी०राजा सिंह ने प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के कार्यो से अत्यधिक प्रभावित होकर उनको सम्मान दिया। इस दौरान 2 हिंदुत्व रक्षकों का मिलन हुआ तो वहाँ का माहौल भगवामयी हो गया। 


    इस दौरान दो हिन्दू शेरो के बीच हिंदुत्व के अनेक मुद्दों पर चर्चा हुई जिसमें लगातार हो रहे धर्मान्तरण पर अंकुश लगाना, हिंदुत्व के प्रति लोगो मे जागरूकता लाना, कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति, कांग्रेस का हिन्दुओ के प्रति गलत बर्ताव सहित अनेक मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान प्रबल प्रताप ने कहा कि केंद्र की लोकप्रिय मोदी सरकार हिंदुत्व सहित अनेक मुद्दों पर बहुत अच्छा काम कर रही है। जिससे हिन्दू धर्म का मनोबल और भी तेज़ गति से बढ़ रहा है।


इस दौरान  प्रबल प्रताप और टी०राजा ने अपने-अपने क्षेत्रों में हिंदुत्व के लिए उनके द्वारा किये जा रहे कार्यो को आपस मे साझा भी किया। और भविष्य की चुनौतीयो को देखते हुए। आगे भी इसी तरह आपसी समन्वय और सहयोग से हिंदुत्व का ध्वज थामे रखने का संकल्प लिया है। जब दोनों हिन्दू रक्षकों के इस मिलाप को भविष्य में हिंदुत्व के लिए बड़े और ऐतिहासिक रूप में देखा जा रहा है। दोनों हिन्दू शेरों के आपसी मेल से छत्तीसगढ़ के हिन्दू समुदाय व धर्म रक्षकों में हर्ष का वातावरण छा गया है।

"
"