जशपुरनगर : अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों से छात्रवृत्ति हेतु आवेदन आमंत्रितव...! मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 नवम्बर 2021 तक निर्धारित है - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

बुधवार, 3 नवंबर 2021

जशपुरनगर : अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों से छात्रवृत्ति हेतु आवेदन आमंत्रितव...! मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 नवम्बर 2021 तक निर्धारित है

 


र्ष 2021-22 की प्री मैट्रिक एवं मेरिट कम मिन्स छात्रवृत्ति नवीन एवं नवीनीकरण हेतु scholarships.gov.in प्रारंभ किया जा चुका है। इस योजना तहत् विभिन्न प्रक्रियाओं के तिथि का निर्धारण किया गया है। जिसके तहत् अल्पसंख्यक समुदायों के छात्र प्री मैट्रिक एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 नवम्बर 2021 तक निर्धारित है। इसी प्रकार मेरिट सह साधन के लिए 30 नवंबर 2021 तक आवेदन करने की तिथि निर्धारित की गई है।

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग के अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक अधिसूचित अल्पसंख्यक समुदायों जैन, बौद्ध, सिक्ख, पारसी मुस्लिम, ईसाई के विद्यार्थी शामिल हैं। उन्होने बताया कि अनेक अभिभावको  द्वारा यह शिकायत की गई है कि उक्त पोर्टल में ऑनलाईन आवेदन करते वक्त वांछित शाला का नाम पोर्टल में प्रदर्शित नहीं होता है जिसमें उनके बच्चे अध्ययनरत है। संभवतः शालाओं द्वारा उक्त पोर्टल में अपनी शाला का नाम पंजीकृत, अद्यतनीकृत केवायसी, वेरिफिकेशन नहीं किया जाता जिसके फलस्वरूप उनके बच्चों का आवेदन पोर्टल में स्वीकृत नहीं हो पाता। साथ ही यह तथ्य भी संज्ञान में आया है कि अनेक शालाओं द्वारा विद्यार्थियों के ऑनलाईन आवेदन का सत्यापन नहंी किया जाता और नही आवेदन की हार्ड कापी संबंधित जिले के सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय की ओर प्रेषित की जाती है। फलस्वरूप आवेदन में आपत्ति की स्थिति में उक्त कार्यालय द्वारा पुष्टि की कार्यवाही किया जाना संभव नहीं हो पाता।

 सभी संस्था प्रमुखों को कहा गया है कि पोर्टल में अपनी-अपनी शाला का पंजीयन करावें। शिक्षण संस्थाएं विद्यार्थियों द्वारा भरे गए ऑनलाईन आवेदन की संस्था स्तर पर पुष्टि कर विद्यार्थियों अभिभावकों से प्राप्त आवेदन के हार्ड कापी को यथा समय सहायक आयुक्त कार्यालय में जमा करें। सभी शिक्षण संस्थाओं के प्रधानपाठ, प्राचार्य, अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं को योजना के बारे में सूचना देने और लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज यथा जाति प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र, मूल निवासी प्रमाण-पत्र, बैक खाता, आधार कार्ड आदि तैयार रखने हेतु प्रोत्साहित करें।  उन्होंने कहा कि यदि शिविर लगान की अनुमति हो तो कोविड-19 पोटोकॉल का पालन करते हुए शिविर लगाकर छात्रवृत्ति संबंधित योजना की जानकारी अल्पसंख्यक वर्ग को दी जाने के निर्देश दिए है।

"
"