जशपुर जिले संगठन प्रभारी वासुदेव यादव का पहली बार कांसाबेल आगमन हुआ कांग्रेसियों ने भव्य स्वागत किया प्रभारी के साथ कदम से कदम मिलाकर पदयात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं भारी संख्या में महिलाएं पूरी जोश के साथ नारेबाजी करते हुए भाग लिए। आपको बता दें छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश भर में 14 नवम्बर से 29 नवम्बर तक केंद्र की मोदी सरकार के बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ जन जागरण पदयात्रा कर लोगों को मोदी सरकार की नाकामियों को उजागर कर रही है इसी क्रम में कांसाबेल के ग्राम पकरीटोली से ढुढरुडाँड़ तक पदयात्रा किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में जनसमुदाय की उपस्थिति रही जो ग्राम पंचायत ढुढरुडाँड़ प्रांगण में जनसभा के रूप में परिवर्तित हुई । उपस्थित जनसमुह को जिला सचिव हंसराज अग्रवाल, जिलाअध्यक्ष युवा कांग्रेस रवि शर्मा ,जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह भाटिया , पीसीसी सदस्य मुरारी लाल अग्रवाल ,पूर्व जिलाध्यक्ष पवन अग्रवाल ने संबोधित किया उसके पश्चात जिला प्रभारी वासुदेव यादव उपस्थित जनसमुह को सम्बोधित करते हुए कहा केंद्र की मोदी सरकार के जनविरोधी नीतियों व महँगाई भारी वृद्धि से जनता त्रस्त है और वही हमारी राज्य सरकार आपकी भुपेश बघेल की सरकार 2500 रुपये क्विंटल धान खरीदी समेत किसानों कर्ज ,स्व सहायता समूह के महिलाओं कर्ज माफी ,बिजली बिल हाफ ,नरवा गुरवा बारी ,किसान न्याय योजना ,गोधन न्याय योजना के बारे विस्तृत जानकारी दी। और उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुये कहा -अब किसी नेता की नहीं ,कार्यकर्ताओं की जय जय कार होगी .....और उन्होंने कार्यकर्ताओं की जिंदाबाद के नारे लगवाये । साथ ही जनसुमदाय को केंद्र की मोदी सरकार और यूपीए सरकार तुलनात्मक जानकारी देकर महंगाई को समझाया । इस अवसर जिला महामंत्री महेश त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष महिला सुश्री रत्ना पैंकरा, ब्लॉक अध्यक्ष पुनम गुप्ता ,जनपद उपाध्यक्ष कुलवंत सिंह भाटिया, जनपद अध्यक्ष कमल भगत ,ब्लॉक उपाध्यक्ष विजय यादव , ब्लॉक उपाध्यक्ष ललित जैन , ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष मयंक शर्मा , वरिष्ठ कांग्रेसी मारशेल एक्का ,अधेश्वर साय, महेन्द्रों यादव , रामकुमार गुप्ता ,जिला महासचिव युवा कांग्रेस रणजीत यादव ,युवा नेता अंकित गोयल , अजीत साय ,सुरजनाथ विश्वकर्मा, पंचायतों सरपंच ,बीडीसी ,वार्ड पंचों सहित भारी संख्या में कार्यकर्ताओं व आमजनो की उपस्थिति रही ।

