उन्होंने जानकारी दी कि भूपेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना किसान न्याय योजना के तहत बीते वर्ष 2500 प्रति क्विंटल धान खरीदी को बढ़ा कर 2800 प्रति क्विंटल कर दिया गया है । यह किसानों के सम्मान और उनकी आर्थिक उन्नति के लिए सबसे बड़ा कदम है। संसदीय सचिव श्री मिंज ने आगे कहा कि जशपुर जिले में खेती-किसानी करनेवालों के लिए अवसर उपलब्ध कराने में कृषि कॉलेज, रिसर्च सेंटर जैसे शिक्षा के केंद्र खोले गए हैं। पर्यावरण की रक्षा और उसे बढ़ाने के साथ ही आदिम जनजातियों के चहुँमुखी विकास का रोडमैप तैयार कर उसपर काम किया जा रहा है।
15 साल की रमन सरकार ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते हुए जशपुर जिले के लोगों को खराब सड़कें,घटिया पुल-पुलिया,सीसीरोड, बारिश में ताश के पत्तो जैसे बहने वाले स्टॉप डेम देकर धोखा दिया। भूपेश बघेल की सरकार में केंद्र की मोदी सरकार के भेदभावपूर्ण नीति को झेलते हुए इन सब पर काम किया जा रहा है।
यूडी मिंज ने अपने उद्बोधन में कहा कि अकेले कुनकुरी विधानसभा में सड़कों को लेकर रोड 300 सौ करोड़ के कार्यों की स्वीकृति दी है।। ऐसे कई योजना का लाभ दिलाने अपने क्षेत्र की जनता और अपने कार्यकर्ताओ को अवगत कराया। वहीं बिहान समूह के महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने कई प्रकार के काम करने उन्हें जानकारी दी गई।

