जशपुर कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्षन में पोषण अभियान के तहत.....! पोषण युक्त हरी सब्जियों से बना खाना मिले इसहेतु आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण वाटिका विकसित...! - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

बुधवार, 24 नवंबर 2021

जशपुर कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्षन में पोषण अभियान के तहत.....! पोषण युक्त हरी सब्जियों से बना खाना मिले इसहेतु आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण वाटिका विकसित...!

 


जशपुर कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्षन में पोषण अभियान के तहत जिले में कुपोषण की दर को कम करने हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रो में पोषण वाटिका विकसित की जा रही है। जहां बच्चों को पौष्टिक आहारगर्म भोजनरेडी टू ईंट प्रदान किया जा रहा है। उनको ताजी और पोषण युक्त हरी सब्जियों से बना खाना मिले इसहेतु आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण वाटिका विकसित किया जा रहा है।

इसी कड़ी में फरसाबहार विकासखंड के पमशाला सेक्टर के आंगनबाड़ी केन्द्र भूहिरटोली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका द्वारा पोषण वाटिका का विकास किया गया है। जहां पोषण वाटिका में तैयार हुई पोषण युक्त हरी और ताजी सब्जियांगरम भोजन के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों और गर्भवती महिलाओं को प्रदान किया जा रहा है। इसी प्रकार कुपोषण मुक्त परियोजना स्तर पर सभी केन्द्रों में पोषण वाटिका तैयार कर उसमें लगे साग-सब्जी से बच्चों को आकर्षक थाली के रूप में भोजन खिलाया जा रहा है।
"
"