CG breaking मारने की धमकी देकर आरक्षक ने जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया....! कांस्टेबल निलंबित - Chhattisgarhkimunaadi.com

Breaking

Home Top Ad

मध्यप्रदेश़/छत्तीसगढ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190 छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 9644565147,8889471190
हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक|हिंन्दी न्यूज |अंग्रेजी न्यूज|नौकरी|CGjobse.in|रायपुर|कोरोना|जशपुर|देेश-विदेश|राजनीतिक

सोमवार, 18 अक्टूबर 2021

CG breaking मारने की धमकी देकर आरक्षक ने जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया....! कांस्टेबल निलंबित

 


दुर्ग। पुलगांव थाना क्षेत्र के जेवरा-सिरसा इलाके में एक आरक्षक पर दुष्कर्म का आरोप लगा है. पुलिस ने मामले में आरक्षक और उसके 2 दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है. शादीशुदा महिला अपने प्रेमी के साथ घूमने के लिए निकली थी, तभी जान से मारने की धमकी देकर आरक्षक ने जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. जब आरक्षक यह कांड कर रहा था, तब उसके दो दोस्त पहरेदारी कर रहे थे. पूरा मामला 12 अक्टूबर का है. 28 वर्षीय महिला दो बच्चों की मां है. रात करीब 9.30 बजे महिला अपने प्रेमी के साथ ग्राम कचांदुर भाठा मैदान की तरफ घूमने गई थी. इसी दौरान जेवरा सिरसा चौकी का कांस्टेबल तिलक बंछोर अपने दो साथियों वार्ड-6 कचांदुर जेवरा सिरसा निवासी मुकेश साहू और विकास वर्मा के साथ पहुंच गया. आरोप है कि कांस्टेबल ने महिला और उसके प्रेमी को रोक लिया और डराने-धमकाने लगा. शिकायत पर पुलिस ने आरक्षक तिलक बंछोर और उसके दो अन्य साथी मुकेश साहू और विकास वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मेडिकल कराने के बाद महिला को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है. वहीं एसएसपी बद्रीनारायण मीणा ने दुष्कर्म करने वाले आरक्षक को सस्पेंड कर दिया है।

"
"