जशपुर:-कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल के दिशा निर्देश में स्वास्थ्य विभाग बगीचा विकासखंड ग्राम पंचायत सरधापाठ पकरीटोली के विशेष पिछडी जनजाति पहाड़ी कोरोवा के लोगों हेतु स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया स्वास्थ्य विभाग लगातार यहां शिविर के माध्यम से लोगों को जांच किया जा रहा है वहीं उप स्वास्थ्य केंद्र के नर्स श्रीमती नेहा यादव एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डॉक्टर ताराचंद खूंटे आर. एम. ए एवं मितानिन दीदी द्वारा घर घर दिन-रात स्वास्थ्य विभाग की टीम निगरानी में रखी है और समय-समय पर दवाई उपलब्ध करा रही है सभी पहाड़ी कोरवा का स्थिति सामान्य बताया जा रहा है वहीं ग्राम पंचायत सरधापाठ प्रभारी सचिव कमल नारायण यादव के द्वारा सभी को कलेक्टर महोदय का नियमों का दिशा निर्देश का पालन कराते हुए नजर आए एवं कमल नारायण यादव सचिव को सरधापाठ ग्राम पंचायत में आने से ग्रामीणों एवं पहाड़ी कोरवा लोगों में अति खुशी एवं उत्साहित का मौहोल देखा जा रहा है आते के साथ ग्रामीणों का कामकाज को संभाल लिए हैं

